फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   12 zonal and 28 sector magistrates posted for civic elections

Farrukhabad News: निकाय चुनाव के लिए 12 जोनल व 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Wed, 05 Apr 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 05 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
12 zonal and 28 sector magistrates posted for civic elections
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव के लिए जिलाधिकारी ने 12 जोनल मजिस्ट्रेट व 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। उन्होंने नामांकन से लेकर चुनाव प्रकिया पूर्ण करने के लिए निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी भी नामित कर दिए।
विज्ञापन

जनपद के नौ निकाय क्षेत्रों में दो नगर पालिका व सात नगर पंचायतें शामिल हैं। इनमें अध्यक्ष व सभासद पद पर चुनाव के लिए प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। जिलाधिकारी ने कुल 12 जोनल मजिस्ट्रेट व 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। नगर पालिका फर्रुखाबाद में तीन जोनल व सात सेक्टर मजिस्ट्रेट, जबकि नगरपालिका कायमगंज में दो जोनल दो व 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं सभी सात नगर पंचायतों में एक-एक जोनल व दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। सभी निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नौ निर्वाचन अधिकारी व 10 सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित कर दिए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका फर्रुखाबाद में दो सहायक निर्वाचन अधिकारी लगाए गए, जबकि अन्य सभी निकायों में एक-एक एआरओ की नियुक्ति हुई। सभासद चुनाव के लिए नगर पालिका फर्रुखाबाद में आठ आरओ व 16 एआरओ, नगर पालिका कायमगंज में पांच आरओ व 10 एआरओ नियुक्त किए गए। सभी सात नगर पंचायतों में एक-एक आरओ के साथ दो-दो एआरओ तैनात रहेंगे। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा आरओ व एआरओ नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed