फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   12 samples failed including barfi, peda, khoya, curd, preparation for trial

बर्फी, पेड़ा, खोया, दही सहित 12 नमून फेल, मुकदमे की तैयारी

Sat, 12 Feb 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
12 samples failed including barfi, peda, khoya, curd, preparation for trial
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की प्रयोगशाला में जांच कराई गई तो 12 नमूने फेल हो गए। अब मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, आशीष कुमार व विमल कुमार ने संयुक्त रूप से अक्तूबर व नवंबर 2021 में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। प्रयोगशाला में हुई जांच में 12 नमूने मिलावटी और अधोमानक पाए गए।
विज्ञापन

इनमें जिला जेल चौराहा स्थित रजीपुर निवासी देबाशीष बख्शी की दुकान से बर्फी, पांचालघाट स्थित गांव हमीरपुर सोमवंशी निवासी सोनेलाल की दुकान से पेड़ा, शहर के मोहल्ला गुदड़ी जानवरान स्थित पल्ला तालाब निवासी कमल दीक्षित की दुकान से छेना, तिकोना पुलिस चौकी के निकट स्थित तिकोना निवासी गोपाल गुप्ता व किराना बाजार में तरुण गुप्ता की दुकान से पनीर, ग्राटगंज में पक्कापुल निवासी हिमांशू गुप्ता की दुकान से ब्रांडेड नमकीन, चौक स्थित खोयामंडी में मोहल्ला कूंचा भवानी निवासी सुशील कुमार, गढ़ी नवाब न्यामत खां निवासी अजीत सिंह भदौरिया, मोहल्ला खतराना निवासी गौरव टंडन की दुकान से खोया के नमूने जांच में फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कमालगंज के मोहल्ला नई बस्ती में रवी सिंह की दुकान से दही, गांव आलूपुर जहानगंज में नरेंद्र सिंह राजपूत की दुकान से रंगीन छेना, गांव अचरिया बाकरपुर नवाबगंज में आशीष कुमार की दुकान से खोया का नमूना फेल हुआ है। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि खाद्य कारोबारियों के खिलाफ एडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed