फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   12 roads will be constructed with Rs 16 crore.12 roads will be constructed with Rs 16 crore.

Farrukhabad News: 16 करोड़ से 12 सड़कों का होगा निर्माण

Sun, 16 Nov 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
12 roads will be constructed with Rs 16 crore.12 roads will be constructed with Rs 16 crore.
फर्रुखाबाद। जनपद में 16 करोड़ रुपये की लागत से 12 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण के लिए शासन से 50 प्रतिशत धनराशि पीडब्ल्यूडी को भेज दी गई। इससे सड़कों का निर्माण शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


धार्मिक स्थल व गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए खस्ताहाल मार्गों का नव निर्माण कराया जाएगा। शासन से 12 सड़कों के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। सड़कों का निर्माण शुरू कराने के लिए शासन से पीडब्ल्यूडी को आठ करोड़ रुपये भेजे गए हैं। स्वीकृत सड़कों में भरतामऊ चौराहे के मुड़गांव मार्ग से शिव मंदिर झसी तक 1.10 किमी सड़क का नवनिर्माण 90 लाख से होगा। इसमें 45.04 लाख भेजे गए हैं।
विज्ञापन

प्रेमपुर से बाबा महाराज मंदिर श्योगनपुर तक 1.25 किमी सड़क निर्माण 102.12 लाख से होगा। इसके लिए 51.06 लाख भेजे गए। मातारानी दुर्गा मंदिर श्री रघुनाथ आश्रम किला नगला ग्राम राजेपुर सरायमेदा तक 1.30 किमी सड़क 109.53 लाख से स्वीकृत है। इसमे 54.76 लाख रुपये धनराशि अवमुक्त कराई गई। खुदागंज गढि़या मार्ग से डफरपुर दुर्गा देवी मंदिर तक 1.40 किमी सड़क का निर्माण 114.60 लाख से होगा। इसमे 57.30 लाख रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलसरा संपर्क मार्ग से डफरपुर दुर्गा देवी मंदिर तक 1.50 किमी मार्ग 137.89 लाख से बनेगा। इसमें 68.94 लाख रुपये विभाग को प्राप्त हुए हैं। रमन्ना गुलजार स्कूल से ठाकुरद्वारा प्राचीन शिव मंदिर तक 1.50 किमी सड़क की लागत 141.29 लाख है। इसके लिए 70.64 लाख मिले। गंगा गली चाचूपुर की मड़ैया से बरमदेव मेला स्थल तक 1.50 किमी सड़क की लागत 145.58 लाख में 72.79 लाख रुपये विभाग को भेजे गए।
इसके अलावा सलेमपुर से जिठौली गमा देवी तक 1.60 किमी लंबा संपर्क मार्ग 153.79 लाख से बनेगा। इसमे 76.89 लाख रुपये मिले। मुरान से पंचायतघर होकर नीबकरोरी धाम बाईपास मार्ग 2.10 किमी बनेगा। इसकी स्वीकृत लागत 171.48 लाख में 85.74 लाख भेजे गए। बसेली से राजारामपुर शंकर के मंदिर तक 2.00 किमी सड़क 166.58 लाख से बनेगी। इसके लिए 83.29 लाख रुपये भेजे गए।
राजा रामपुर मेई से नगला चंदेला गमा देवी मंदिर तक 1.20 किमी सड़क 179.35 लाख से स्वीकृत है। इसमें 89.67 लाख रुपये और 95.02 लाख से स्वीकृत रानीगढ़ से खैराबाद देवी मंदिर तक 1.10 किमी सड़क निर्माण के लिए 47.51 लाख रुपये भेजे गए हैं।

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी मुरलीधर ने बताया कि शासन से 12 सड़कों की स्वीकृत लागत 1606.36 लाख की 50 प्रतिशत धनराशि 803.18 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। शीघ्र ही टेंडर के माध्यम से फर्मों का चयन कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed