{"_id":"620fdc5ca4cbc176c9451b71","slug":"12-lakh-rupees-recovered-from-the-car-in-checking-farrukhabad-news-knp681359591","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में कार से बरामद हुए 12 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में कार से बरामद हुए 12 लाख रुपये
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। मेरापुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता ने एक कार से 12 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार पर सवार लोग बरामद रुपये के बारे में जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने रुपये जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात उड़नदस्ता प्रभारी डॉ. वीरेंद्र प्रताप पुलिस के साथ पखना चौराहे पर वाहन की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान संकिसा से मोहम्मदाबाद की ओर जा रही कार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। तलाशी में कार के अंदर पुलिस ने 12 लाख रुपये बरामद किए। कार पर सवार एटा जिले के थाना अलीगंज कस्बा निवासी आदिल हसन, वासिफ अहमद, प्रयागराज जिला निवासी आयुष उपाध्याय से पुलिस ने बरामद रुपये के बारे में जानकारी की।
कार पर सवार लोग बरामद रुपये के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए हैं। उड़नदस्ता प्रभारी ने बरामद रुपये के बारे में आला अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस भी अपने स्तर से बरामद रुपये के बारे में जानकारी कर रही है।