फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   12 employees absent in government hospitals, one day's salary cut

सरकारी अस्पतालों में 12 कर्मचारी गैरहाजिर, एक दिन का वेतन कटा

Thu, 28 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद Updated Thu, 28 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
12 employees absent in government hospitals, one day's salary cut
hospital

फर्रुखाबाद। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने गुरुवार को नवाबगंज सीएचसी क्षेत्र में आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर छापा मारा। सीएमओ को दर्जन भर से अधिक कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जबकि एक फार्मासिस्ट का वेतन रोक दिया गया है। उधर, तीन दिन से चल रहे सीएमओ के औचक निरीक्षण के बाद कर्मचारी समय पर अस्पताल पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन


नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ गुरुवार को सुबह 8.25 बजे जा धमके। यहां एलटी अरविंद, रामशंकर पाल एचबी 25 अप्रैल से अनुपस्थित मिले। एचबी वीना भी 25 अप्रैल से नदारद हैं। एसटीएस खुर्शीद 8.25 तक अस्पताल नहीं पहुंचे थे। स्टाफ नर्स गुंजन भी बिना बताए 26 अप्रैल से नदारद थीं। सीएमओ ने इन सबका एक-एक दिन का वेतन काट दिया है।
विज्ञापन


पीएचसी अचरा पहुंचे सीएमओ को सभी उपस्थित मिले। यहां एक भी कर्मचारी और डॉक्टर अनुपस्थित नहीं मिला। अचरिया बाकरपुर अस्पताल में विनीत पांडेय फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले और देवसनी में फार्मासिस्ट अर्जुन चौहान गैरहाजिर मिले। गांववालों ने बताया कि अर्जुन चौहान कभी-कभार अस्पताल आते हैं। 10 बजे से पहले वह कभी अस्पताल नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह संकिसा पीएचसी में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। यहां सफाई कर्मचारी 25 अप्रैल से अनुपस्थित चल रहा है। पखना अस्पताल पर भी डॉ. और कर्मचारी मौजूद मिले। सीएमओ ने बताया कि अन्य कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटा गया है, जबकि देवसनी में कार्यरत फार्मासिस्ट अर्जुन चौहान का वेतन रोक दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed