फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   110 students will be admitted free in convent schools

110 छात्रों का कांवेंट स्कूलों में निशुल्क होगा दाखिला

Mon, 04 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
110 students will be admitted free in convent schools
फर्रुखाबाद। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के तहत जिले के 110 छात्र-छात्राओं को कान्वेंट स्कूलों में निशुल्क दाखिला मिलेगा। लाटरी के माध्यम से इनका चयन हो गया है। पत्रावली डीएम के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के तहत प्रत्येक कान्वेंट स्कूलों में केजी और कक्षा एक की 25 फीसदी सीटें गरीबों के लिए आरक्षित की गई हैं। आरटीई के तहत तीन चरण में बच्चों का दाखिला कराया जाना है। पहले चरण में दो से 25 मार्च तक 194 अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए आवेदन किया। 26 से 28 मार्च तक आवेदनों का सत्यापन हुआ है।
विज्ञापन

इसमें 13 आवेदन कुछ गड़बड़ियों के कारण निरस्त कर दिए गए। 181 आवेदन पात्र पाए गए। 30 मार्च को लाटरी के माध्यम से छात्रों को स्कूल आवंटन की कार्रवाई की गई। इसमें 110 छात्रों को स्कूल आवंटित कर दिया गया। 71 छात्र लाटरी से बाहर हो गए। 110 छात्रों को कान्वेंट स्कूल में निशुल्क दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी प्रक्रिया बीएसए ने शुरू कर दी है। उन्होंने लाटरी से चयनित छात्रों का दाखिला कराने के लिए पत्रावली डीएम के पास भेजी है। छात्रों का दाखिला करने संबंधी आदेश पांच अप्रैल तक बीएसए को विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक को देना होगा। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि पत्रावली पर डीएम का अनुमोदन मिलने के बाद दाखिला कराया जाएगा।
आरटीई के तहत कान्वेंट स्कूलों में बच्चों का निशुल्क दाखिला तीन चरण में कराया जाएगा। प्रथम चरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में फार्म पड़ने शुरू हो गए हैं। यह फार्म 23 अप्रैल तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।

शासनादेश में ऑनलाइन की भी सुविधा दी गई है। अभिभावक फार्म भरकर बीएसए या बीईओ कार्यालय में जमा कर दें। बीएसए व बीईओ उनको खुद ऑनलाइन कराएंगे। जो आवेदन आएंगे, उनका सत्यापन 24 से 26 अप्रैल तक होगा। 28 अप्रैल को लाटरी खोली जाएगी। चयनित बच्चों का पांच मई तक दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed