फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   103 people infected including 21 inmates of Central Jail

सेंट्रल जेल के 21 कैदियों सहित 103 लोग संक्रमित

Thu, 20 Jan 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
103 people infected including 21 inmates of Central Jail
लोहिया अस्पताल में कोरोना जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिले में गुरुवार को 104 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें पूर्व विधायक इजहार आलम खां के अलावा डीपीआरओ, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, बैंककर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 475 पहुंच गई है।
विज्ञापन

गांव पितौरा निवासी इजहार आलम खां समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उनकी किट से कोरोना की जांच कराई। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना लैब में भेजा गया है। डीपीआरओ, नवाबगंज सीएचसी का स्वास्थ्य कर्मी, लोहिया अस्पताल के डॉ. अंकित यादव, सीएमओ आफिस की महिला कर्मचारी, जहानगंज थाने का का सिपाही,आईटीआई चौराहा स्थित एक्सेस बैंक का कर्मचारी और पीएनबी के तीन कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा शहर व बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के 81, कायमगंज क्षेत्र के नौ, मोहम्मदाबाद व राजेपुर क्षेत्र के तीन-तीन व नवाबगंज क्षेत्र के दो लोग भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 475 केस एक्टिव हैं। 54 लोगों की ट्रेसिंग नहीं हो पाई है। 365 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 47 मरीजों का जेल के अस्पताल व सीएचसी बरौन में इलाज चल रहा है। आठ मरीज जिले के बाहर के अस्पतालों में भर्ती हैं। 59 मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed