{"_id":"5c549b9abdec2273875d50d7","slug":"101549048730-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकिसा। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला सूदन में अपने पिता के साथ सड़क पर गए पांच वर्षीय बालक की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछाकर पिकअप को पकड़ लिया लेकिन चालक भाग निकला। बालक अपने पिता का इकलौता बेटा था।
नगला सूदन निवासी सर्वेंद्र गुप्ता सुबह परिवार के दीपक, गौरव ,आशीष, शीतल ,जानवी आदि बच्चों को स्कूल जाने के लिए गांव के पास वाहन पर बैठाने को सड़क पर गए थे। उनके साथ उनका पांच वर्षीय बेटा कान्हा भी गया था। सर्वेंद्र गुप्ता परिवार के बच्चों को स्कूल जाने के लिए बस में बैठा रहे थे। उनका बेटा सड़क पर खड़ा था।
तभी मोहम्मदाबाद की ओर से आई पिकअप ने कान्हा को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाकी बच्चे बाल-बाल बच गए। यह देख सर्वेंद्र ने चीख पुकार मचा दी। ग्रामीणों ने पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया लेकिन चालक मौका पाकर भाग गया। बताया गया कि कान्हा सर्वेंद्र का इकलौता बेटा था। सर्वेंद्र की पत्नी कांती देवी की कान्हा के जन्म के बाद मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष सुदीप मिश्र ने बताया की सर्वेंद्र के भाई नन्हें लाल की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।