फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 lakh in 12 minutes

Farrukhabad News: बीएसएनएल के रिटायर कर्मी के घर से 10 लाख की चोरी

Thu, 01 Dec 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
10 lakh in 12 minutes
बढ़पुर स्थित विकास नगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। जागरण - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बेटी की शादी के बाद आयोजित समारोह में शामिल होने गए बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर से चोरों ने 12 मिनट के भीतर 10 लाख के जेवर, नकदी पार कर दिए।
विज्ञापन

समारोह से लौटने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला विकासनगर बढ़पुर निवासी सुरेश चंद्र सक्सेना बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अपनी बेटी शालिनी का विवाह 28 नवंबर को किया था।
सुरेश पत्नी सियादेवी के साथ बुधवार शाम चार बजे बेटी के समारोह में शामिल होने कासगंज गए थे। गुरुवार भोर करीब चार बजे वह घर लौटे तो मुख्य गेट के ताले टूटे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर गए तो दो कमरों और उसमें रखी अलमारी भी टूटी मिलीं।
उसमें रखे बेटी शादी में व्यवहार में आए करीब पांच लाख रुपये, दो जोड़ी झाले, चार अंगूठी, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, 500 ग्राम चांदी की चार जोड़ी पायल समेत कीमती साड़ियां, कपड़े गायब थे।
बेटी की अपनी अलमारी में भी उसके जेवरात रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे।
इसमें चोर रात 12.24 बजे से 12.36 बजे के बीच दो बार कैद हुए हैं।
इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने 12 मिनट में ही घटना को अंजाम दे दिया। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
जांच के दौरान अलमारी से निकालकर बेड पर डाले गये कपड़ों में काफी मात्रा में खून लगा मिला। माना जा रहा है कि अलमारी तोड़ते वक्त चोर के चोट लगी होगी।
सीओ सिटी की देखरेख में फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आवास विकास चौकी पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी ने चौकी पर दोनों से काफी देर तक पूछताछ की।

पुलिस हाथ में चोट लगे संदिग्धों को तलाश रही है।
सुरेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि उन्होंने पांच लाख रुपये और जेवरात चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने दूसरी तहरीर लिखवाकर डेढ़ लाख रुपये और जेवरात चोरी होने की बात लिखवा ली है।
सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। तहरीर बदलवाने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed