{"_id":"25c0a6f80c8847bf2d51decba7e359f0","slug":"10-gps-will-not-head-the-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 ग्राम पंचायतों में प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 ग्राम पंचायतों में प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर। ब्लाक क्षेत्र की दस ग्राम सभाओं में प्रधान पद का चुनाव जीतने के बाद कोरम अधूरा रहने से प्रधान पद की शपथ लेना मुश्किल होगा। पहले ग्राम पंचायत सदस्य पदों के रिक्त पदों पर चुनाव होगा, इसके बाद जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र की ग्राम सभा जैनापुर महेशपुर, तुषौर, नगरिया जवाहर, विलालपुर तुरघटा, खंडौली, अंबरपुर, कड़हर, चिड़िया महोलिया, भुवनपुर ताजपुर, अलादादपुर भटौली में सदस्य पदों के लिए दो तिहाई से अधिक पर्चे भरे गए हैं। इस कारण सदस्यों के अभाव में सदन का गठन होना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
कोरम पूरा न होने के कारण प्रधान पद का चुनाव जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों की शपथ होना मुश्किल होगा। यहां पहले सदस्य पद के रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद प्रधान पद का चुनाव जीतने वालों को शपथ दिलाई जाएगी। ब्लाक क्षेत्र की 81 ग्राम सभाओं में से 10 को छोड़ कर 71 ग्राम सभाओं में प्रधान पद जीतने वाले प्रत्याशियों को शपथ लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन