{"_id":"632e0c0f1c7f196beb15f015","slug":"1-42-report-of-theft-filed-for-rs-1-42-lakh-farrukhabad-news-knp7197590167","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.42 लाख रुपये पार करने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.42 लाख रुपये पार करने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कमालगंज। व्यापारी व किसान के 1.42 लाख रुपये से भरे दो बैग पार होने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस बाहर का गिरोह होने की आशंका जता रही है। पर शातिरों तक पहुंचने का पुलिस अभी कोई पुख्त सुराग नहीं लगा सकी है।
कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के मोहल्ला बजरिया निवासी विपिन गुप्ता का गुरुवार को टप्पेबाजों ने एक लाख रुपये से भरा बैग किसी ने पार कर दिया था।
उधर कन्नौज के जहानपुर निवासी शिवकुमार के साथ भी गुरुवार दोपहर को कस्बा के रामलीला मैदान के पास टप्पेबाजी हुई।
उनका 42 हजार रुपये से भरा बैग किसी ने पार कर दिया था। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं थी।
पुलिस व सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखे थे। व्यापारी विपिन गुप्ता व शिवकुमार ने पुलिस को तहरीरें दे दी थीं।
शुक्रवार को पुलिस ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखें। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि चोरी करने वाला गैंग बाहर का लग रहा है।