फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farmers commit suicide due to non-availability of crop cost and debt

फसल का सही दाम नहीं मिलने और कर्ज से परेशान किसान ने कर ली आत्महत्या

Wed, 26 Jul 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Wed, 26 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers commit suicide due to non-availability of crop cost and debt
फाइल
मथुरा के राया में गांव इटौली में किसान ने आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार आलू का उचित मूल्य न मिलने से किसान परेशान था। बैंक से लोन भी ले रखा था। इसी तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


मृतक लक्ष्मन सिंह (62) के भाई लौहरे ने बताया कि उसने अपनी दस बीघा जमीन में आलू की खेती की थी। इस बार आलू का उचित दाम न मिलने के चलते लक्ष्मण सिंह काफी परेशान था। बैंक का भी उस पर कर्ज था।
विज्ञापन


इस सबके चलते वो काफी तनाव में था। बुधवार की सुबह घर से 50 मीटर दूर नीम के पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका मिला। उन्होंने कहा कि कर्ज और आलू की फसल की सही कीमत नहीं मिलने पर उसने आत्महत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों किसान पर बैंक आदि का कर्जा बता रहे है। किसान पर कितना कर्ज था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक किसान लक्ष्मण सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। मृतक के तीनों बच्चों का विवाह हो चुका है। 


लागत पांच लाख, कीमत मिली 2.40 लाख
राया। आलू की वर्तमान स्थिति के मुताबिक 10 बीघा में करीब 1200 बोरा की पैदावार हुई। लागत करीब पांच लाख रुपये आई। वर्तमान बाजार में 200 रुपये बोरा की कीमत के चलते इस फसल के सिर्फ 2.40 लाख रुपये ही मिले। दो लाख साठ हजार का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed