{"_id":"bbf73016-eea1-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"fake-jobs-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! सरकारी के नाम पर हो रही है फर्जी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! सरकारी के नाम पर हो रही है फर्जी भर्ती
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में सरकारी संस्थाओं से मिलते-जुलते नामों वाली फर्जी संस्थाएं बनाकर बेरोजगारों को धोखा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इनमें भर्तियों के नाम पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगों से वसूली की जा रही है।
इसका खुलासा यूपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक प्रभात सिन्हा की एक सूचना से हो रहा है। सिन्हा ने इस सूचना में यूपी एग्रो बैंक कॉर्पोरेशन और यूपी एग्रो कॉर्पोरेशन को फर्जी बताया है।
साथ ही कहा है कि इन संस्थाओं के नाम से प्रकाशित हो रहे विज्ञापनों या इन संस्थाओं का यूपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन से कोई रिश्ता नहीं है।
सिन्हा के अनुसार, यूपी एग्रो बैंक कॉर्पोरेशन और यूपी एग्रो कॉर्पोरेशन नाम की संस्थाओं की ओर से समाचार पत्रों और वेबसाइटों में नौकरी के विज्ञापन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से कहा है कि कोई संस्था या व्यक्ति एग्रो इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नाम से लेन-देन करे तो उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दें और इसकी सूचना एग्रो इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को भी दें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश सरकार छप्पर फाड़कर नौकरी की बारिश कर रही है। ऐसे में, कुछ लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।