{"_id":"62f0644e-d91e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"fake-farmacists-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कहां गायब हो गए 10 'मुन्नाभाई'?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कहां गायब हो गए 10 'मुन्नाभाई'?
मनोज माहेश्वरी
Updated Thu, 20 Jun 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
हाथरस जिले के स्वास्थ्य विभाग के ‘मुन्ना भाइयों’ का आज तक कोई पता नहीं है। सात साल बीत चुके और आधा दर्जन सीएमओ भी बदल चुके हैं लेकिन ‘मुन्ना भाइयों’ तक न पुलिस पहुंच पाई और न ही स्वास्थ्य महकमा।
और तो और अभी तक उस रकम की भी वसूली नहीं हुई है, जो यह मुन्ना भाई स्वास्थ्य विभाग को चूना लगाकर ले गए। पुलिस भी इन तक कैसे पहुंचती। इनके नाम से लेकर पते तक फर्जी थे।
वर्ष 2001 से लेकर 2006 तक हाथरस जिले के स्वास्थ्य विभाग में ‘मुन्ना भाइयों’ का हल्ला रहा। अलग जिलों के फर्जी ट्रांसफर लेटर लेकर इन ‘मुन्ना भाइयों’ ने इस जिले में ज्वाइनिंग करा ली थी।
विज्ञापन
उस समय मौजूद रहे अधिकारियों ने इसका सत्यापन भी नहीं कराया था कि आखिर जो कथित कर्मचारी इस जिले में तैनाती के लिए आए हैं, उनके ट्रांसफर आर्डर असली हैं भी या नहीं।
पूरा खेल चलता रहा। फार्मासिस्ट पद पर जितेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, कमल सिंह, सतेंद्र कुमार, मनोज कुमार, एलटी व एलए के रूप में सोरन सिंह, शराफत हुसैन, अब्दुल जब्बार, विनोद कुमार के अलावा वाहन चालक के रूप में परवेज अहमद ने यहां मजे से नौकरी की। बाद में वर्ष 2006 में इनकी पोल खुली तो यह गायब हो गए।
बाद में जब खुलासा हुआ तो पता चला कि इनमें से किसी का नाम पता असली था ही नहीं और जिन प्रमाण पत्रों के आधार पर इन लोगों ने यहां सर्विस की, वह असली ही नहीं थे।
पूरे मामले का खुलासा होने पर इन सभी के खिलाफ मुकदमे कायम हुए। जहां-जहां के इन ‘मुन्ना भाइयों’ ने पते लिखा रखे थे, वहां पुलिस गई भी लेकिन सात साल में आज तक कोई नहीं मिला।
पूरी की पूरी फाइल पुलिस विभाग में दबी पड़ी है। इस दौरान यह सभी 14.5 लाख रुपये का भुगतान ले चुके और स्वास्थ्य विभाग को चूना लगा चुके हैं। आज तक न तो रकम की वसूली हुई है और न ही इनका पता चला है।