फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Youth showed strength in body building competition

Ayodhya News: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

Sat, 25 Nov 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 25 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth showed strength in body building competition
अयोध्या। रामनगरी में शुक्रवार को बॉडी बिल्डर्स का जमावड़ा हुआ। देवकाली स्थित एक रिजॉर्ट में रामा क्लासिक फिटनेस व बॉडी बिल्डिंग चैपियनशिप का उद्घाटन संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने किया। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तहत देश के कोने-कोने से 60 से अधिक बॉडी बिल्डर शामिल हुए हैं। जिसमें युवाओं ने अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उद्घाटन करते हुए महंत संजय दास ने कहा कि प्रतियोगिता से जिले की प्रतिभाओं को बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अवसर मिलेगा। खेलों से शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है। अयोध्या का नाम बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में भी ऊंचा होगा। प्रतियोगिता के संयोजक अंकित वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता तीन कैटेगरी बॉडी बिल्डिंग ओवर आल, क्लासिक फिजिक व मेन फिजिक में आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दिल्ली, पंजाब, मेरठ, गोरखपुर, कानुपर आदि प्रांतों से बॉडी बिल्डर शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का खिताब जीतने वाले शोभित शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम हुई मेन फिजिक में प्रथम स्थान पर मोहित चौहान, द्वितीय स्थान पर रोशन, तृतीय स्थान पर मो़ अम्मर, चौथे स्थान पर पंकज व पांचवें स्थान पर विवेक कुमार रहे। प्रतियोगिता का ओवर ऑल परिणाम देर रात तक आएगा। बॉडी बिल्डर्स का उत्साहवर्धन करने के लिए सेेलेब्रिटी कोच यश ठाकुर भी पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता शरद शुक्ला, पार्षद मनोज श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव खन्ना, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राज चौधरी आदि भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed