{"_id":"5dc300518ebc3e5aff512078","slug":"youth-put-kerosene-on-fire-faizabad-news-lko490813818","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लगाई आग
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर के हैदरगंज इलाके में एक युवक ने बीमारी से तंग आकर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला हैदरगंज निवासी श्रवन कुमार (35) ने बुधवार दोपहर घर मे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली।
उसे आग की लपटों से घिरा देख पहुंचे परिवारीजनों व मोहल्लावासियों ने आग को बुझाया और उसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
परिवारीजनों ने बताया कि श्रवन करीब पांच वर्षों से टीबी की बीमारी से लड़ रहा हैं, जिससे परेशान होकर आज उसने यह कदम उठा लिया। जिला चिकित्सालय में मौजूद डॉ. विजय हरि आर्य ने बताया कि युवक की हालत काफी गंभीर हैं, वह करीब 90 प्रतिशत जल गया है।