{"_id":"6425dff2b7f4e3b7c40a4194","slug":"youth-beaten-to-death-in-dispute-over-stone-pelting-at-home-faizabad-news-c-13-1-157076-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: घर पर पत्थर फेंकने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: घर पर पत्थर फेंकने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या
Fri, 31 Mar 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमसिन (अयोध्या)। थाना गोसाईगंज क्षेत्र के अमसिन मजरे दहलवा महावत के पुरवा में बुधवार आधी रात को घर पर पत्थर फेंकने के विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत सहित धाराओं में केस दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव में कुछ दिनों से रात में घरों में चोरी छिपे पत्थर फेंकने की घटनाओं से दो पक्षों में तनातनी चल रही थी। गांव निवासी अहमद (18) को पड़ोस के कुछ लोगों ने बुधवार रात करीब 12 बजे घरों में पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। उसे पास स्थित एक कब्रिस्तान में ले गए। वहां पर लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिवारीजन युवक को लेकर सीएचसी गोसाईगंज पहुंचे। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी गोसाईगंज अक्षय कुमार ने बताया कि मृतक युवक की मां कैशर जहां की तहरीर पर गांव के ही बेलाल, हैदर अली, बागली, बाबू खान व तरीकुन निशा के खिलाफ हत्या, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी बेलाल व हैदरअली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।