{"_id":"640a282c25be4a1dc30201e4","slug":"young-man-ran-away-leaving-the-girl-burning-tension-in-the-village-faizabad-news-c-13-1-120901-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: युवती को जलता छोड़कर भागा युवक, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: युवती को जलता छोड़कर भागा युवक, गांव में तनाव
Fri, 10 Mar 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
मसौधा (अयोध्या)। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के खानपुर मसौधा गांव में एक घर से गैर संप्रदाय का युवक संदिग्ध हालत में भाग निकला। जबकि घर के भीतर विवाहिता आग में जलती मिली। उसे गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है।
गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने डेढ़ सेक्शन पीएसी की तैनाती की है। इस मामले में विवाहिता का इलाज चलने के कारण अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार रात गांव के कुछ लोगों ने विवाहिता के घर से दूसरे संप्रदाय के एक युवक को संदिग्ध स्थिति में भागते हुए देखा। किसी गड़बड़ी की आशंका से जब ग्रामीण उस घर के अंदर गए तो वहां 26 वर्षीय विवाहिता आग में झुलसती मिली।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पूरा कलंदर पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस की मदद से विवाहिता को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवती करीब 60 फीसदी झुलसी है।
घटना की सूचना पाकर जिला स्तरीय अधिकारी भी गांव पहुंचे और पीएसी की तैनाती कर दी। पीएसी बल का नेतृत्व कर रहे शंभूनाथ पांडे का कहना है की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।