{"_id":"63c059a1478ab062b61517f9","slug":"young-india-run-faizabad-news-lko666343220","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: यंग इंडिया रन में अव्वल रहे राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: यंग इंडिया रन में अव्वल रहे राकेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा के नेतृत्व में यंग इंडिया रन का आयोजन हुआ। यह जीआईसी से निकलकर चौक रिकाबगंज कसाबवाड़ा होते हुए वापस जीआईसी ग्राउंड पर पहुंची। इसमें राकेश यादव अव्वल रहे।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने सही दिशा में युवाओं को चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इसके लिए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाना होगा। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि देश का युवा वर्ग राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ समाज के लिए कुछ करना चाहता है।
रन में प्रथम स्थान पाने वाले राकेश यादव को 5100 रुपये और स्मृति चिन्ह, द्वितीय स्थान पाने वाले राकेश यादव को 2100 रुपये और स्मृति चिन्ह व तृतीय स्थान पर रहे गोलू मौर्या को 1100 रुपये और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, विभागाध्यक्ष क्रीड़ा विभाग अवध विश्वविद्यालय डॉ. मुकेश वर्मा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा राहुल गुप्ता, महानगर महामंत्री भाजयुमो सार्थक प्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे।