फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   You will also be able to file objections on the master plan from 26

26 से मास्टर प्लान पर आप भी दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

Sat, 13 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
You will also be able to file objections on the master plan from 26
अयोध्या। रामनगरी का मास्टर प्लान 2031 बनकर तैयार हो चुका है। शाषी समिति में पास होने के बाद अब अयोध्या विकास प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। एडीए ने 26 नवंबर को बोर्ड की बैठक बुलाई है। बोर्ड की बैठक में मास्टर प्लान पर चर्चा कर पास किया जाना है।
विज्ञापन

प्लान बोर्ड की बैठक में पास होने के बाद आमजन को देखने के लिए लगाया जाएगा। इसमें शहरवासियों से आपत्तियां व सुझाव मांगे जाएंगे। एक महीने की अवधि तक मिलने वाले आपत्तियों व सुुझावों के निस्तारण के बाद फिर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एडीए के पुराने क्षेत्र 133 वर्ग किमी का मास्टर प्लान बन गया। अभी एक पखवारे पूर्व शासन में शाषी समिति की ओर पास किया गया था। शाषी समिति की ओर से लगभग पांच बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए गए थे। इसमें भविष्य की सभी योजनाओं को जोड़ने समेत शुरू हो चुके नए विकास कार्यों को जोड़ने के अलावा कुछ तकनीकी सुझाव भी दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की टीम ने सभी नए सुझावों को जोड़कर नए मास्टर प्लान को कंपलीट कर लिया है। शुक्रवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल की बैठक में शाषी समिति के सुझावों की समीक्षा की गई। इसमें सभी कार्य सही पाए जाने पर मास्टर प्लान को बोर्ड की बैठक में ले जाने का निर्णय लिया गया है। मंडलायुक्त ने 26 नवंबर को बोर्ड की बैठक बुलाए जाने का निर्देश दिया है।
एडीए का क्षेत्र दिसंबर 2020 में विस्तारित किया गया है। इसमें अयोध्या, गोंडा व बस्ती के 357 गांवों को शामिल किया गया। अब विकास प्राधिकरण का क्षेत्रफल लगभग 872 वर्ग किमी बढ़ गया है। प्राधिकरण के पुराने क्षेत्र 133 वर्ग किमी का मास्टर प्लान बन गया है लेकिन नए क्षेत्र के लिए अभी सर्वे कार्य चल रहा है।
इस बीच नए क्षेत्र में होने वाले विकास के अवरोध को रोकने के लिए विकास प्राधिकरण नए विस्तारित क्षेत्र में नक्शा पास करने के लिए एक नया प्रस्ताव ला रहा है। इसमें केस टू केस व बिल्डिंग के आधार पर नक्शे पास किए जाएंगे।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को होने वाली प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में मास्टर प्लान 2031 को पास करने के साथ नए विस्तारित क्षेत्र के नक्शे को पास करने के मसौदे पर भी चर्चा होनी है। उम्मीद है मास्टर प्लान पास हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed