फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   workshop for women

घर से निकलते समस महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस करें : एडीजी

Tue, 09 Jul 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
workshop for women
अवध विश्वविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में मौजूद छात्राएं। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। पुलिस व अन्य सभी को मिलकर ऐसा माहौल बनाना होगा जिससे महिलाएं घर से निकलते समय अपने आपको सुरक्षित समझे। इसके लिए एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं, स्कूल व अभिभावकों को अतिरिक्त सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

ये बात प्रदेश की पुलिस रिक्रूटमेंट व प्रमोशन बोर्ड की एडीजी रेणुका मिश्रा ने कही। वो अवध विश्वविद्यालय में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराध की घटनाओं को लेकर आयोजित गोष्ठी में उपस्थित छात्राओं व महिलाओं को संबोधित कर रही थीं। आईजी डॉ. संजीव गुप्त व एसएसपी आशीष तिवारी ने एडीजी का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिला अपराधों को शत-प्रतिशत पंजीकृत करते हुए उस पर प्रभावी कार्रवाई की जाए व प्रत्येक पीड़िताओं का फीडबैक भी लिया जाए।
थाने पर आने वाले पीड़िता की शिकायतों को विनम्रतापूर्वक सुना जाए एवं उनके पूर्व चरित्र के बारे में बात कर कदापि अपमानित न किया जाए। उन्होंने सभी विद्यालयों, चौराहों एवं महिला हॉस्टलों के सामने सीसीटीवी लगवाने का निर्देश देते हुए कहा कि पीड़िताओं का नाम व पहचान गुप्त रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी आशीष तिवारी ने एडीजी को बताया कि जनपद के सभी स्कूलों, कालेजों के प्रधानाचार्यों के नाम व मोबाइल नंबरों की सूची को मंगाया गया है और सभी थाना प्रभारियों और एंटी रोमियो स्क्वाएड को निर्देशित किया गया है कि की स्कूल, कॉलेजों के खुलने व बंद होने के समय स्कूल के आसपास मौजूद रहे।
कहा कि शहर के अंदर ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है जिस जगह पर महिला संबंधी अपराध ज्यादा घटित हो रहे हैं। उन्होंने एंटी रोमियो स्कवॉयड, महिला व चाइल्ड हेल्प लाइन, 100 नंबर समेत महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान डीआरएम पब्लिक स्कूल की छात्रा रश्मि शुक्ला ने बालिका सुरक्षा पर लिखी पुस्तक एडीजी को भेंट की, एडीजी ने उनकी सराहना की। इस मौके पर अयोध्या मंडल के सभी जिलों के एसपी समेत अयोध्या के एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया समेत कई विद्यालयों की छात्राएं, स्कूलों के प्रधानाचार्य, आशा ज्योति केंद्र के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed