फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Work on railway projects

700 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर हो रहा काम: डीआरएम

Sat, 19 Oct 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Work on railway projects
निरीक्षण करते डीआरएम संजय त्रिपाठी,सांसद लल्लू सिंह व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। डीआरएम संजय त्रिपाठी व सांसद लल्लू सिंह ने शनिवार को अयोध्या व फैजाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यात्री सुविधाओं के लिए 700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या का नया रेलवे स्टेशन अक्तूबर 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही अकबरपुर-फैजाबाद दोहरीकरण का कार्य भी 2022 तक पूरा हो जाएगा। इससे गाड़ियों की स्पीड बढ़ेगी, जिससे कम समय में दूरियां तय होंगी।
विज्ञापन

बताया कि अयोध्या स्टेशन पर दो ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। यात्रियों के लिए अच्छी सुविधाएं हों इसका प्रयास किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे व उत्तर रेलवे के समन्वय से योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की कार्ययोजना तैयार हो रही है। उन्होंने बताया कि मंडल के सभी स्टेशनों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजाबाद स्टेशन पर दो व्हील चेयर की व्यवस्था है, अयोध्या स्टेशन पर भी व्यवस्था की जाएगी। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या रेलवे स्टेशन शीघ्र ही भव्य नजर आएगा। उन्होंने स्टेशन के कार्यों का निरीक्षण किया, साथ ही सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान पार्षद रमेश दास, स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्र, अनूप गुप्ता, बालकृष्ण वैश्य सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रयाग, वाराणसी, अयोध्या का बनेगा सर्किट
डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ मंडल में प्रयाग, वाराणसी व अयोध्या रेलवे स्टेशन आते हैं। इन तीनों तीर्थनगरियों में अधिक से अधिक श्रद्धालु आ सकें और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें हमारा यही प्रयास है। हमारी योजना इन तीनों स्टेशनों पर सर्किट बनाने की है। एक सर्किट विकसित करने का प्रयास है, समीकृत प्लान बना रहे हैं ताकि सर्किट बनाने से अधिक से अधिक यात्री अयोध्या पहुंच सकें।

मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित होगा फैजाबाद जंक्शन
अयोध्या। फैजाबाद जंक्शन को भी मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। अयोध्या रेलवे स्टेशन की तर्ज पर फैजाबाद जंक्शन भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त तथा आकर्षक बनाया जाएगा। यूपी में मास्टर प्लान के तहत विकसित करने हेतु फैजाबाद, वाराणसी व प्रयाग रेलवे स्टेशन का चयन हुआ है। ये बात सांसद लल्लू सिंह ने कहीं। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी व रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ फैजाबाद स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed