फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Women players gave third place to the university

Ayodhya News: महिला खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय को दिलाया तीसरा स्थान

Tue, 28 Feb 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 28 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Women players gave third place to the university
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ‘क्वान की डो’ महिला प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विवि को तृतीय स्थान दिलाया है।
विज्ञापन


अंतिम दिन विवि की खिलाड़ी छात्रा हाशमी ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। लक्ष्मी पाठक ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसकी बदौलत अवध विवि को प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


इससे पहले प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी ने 71 किलोग्राम भार वर्ग व पूजा यादव ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक दिलाया है। वहीं, सोनिया ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक दिलाया। प्रतियोगिता के टीम कोच सुरेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विवि की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है। इनकी मेहनत व लगन का प्रतिफल रहा है कि विवि को तृतीय स्थान मिला है।


क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह व क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि खिलाड़ियों को विवि में सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed