{"_id":"570945584f1c1bf02ac810f9","slug":"women-played-this-race-in-1020-873-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"1020 युवतियों ने लगाई दौड़, 873 सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1020 युवतियों ने लगाई दौड़, 873 सफल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
सिपाही भर्ती में दौड़ लगाती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस में चल रही 12 दिवसीय सिपाही भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन यानी शनिवार को 1020 महिला अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। जिसमें 873 को सफल घोषित किया गया। गर्मी व तपिश के चलते अभ्यर्थियों के बेहोश होने व चकराकर गिरने का क्रम जारी है। रविवार को पुलिस लाइंस ग्राउंड पर दौड़ नहीं होगी। ऐसा सार्वजनिक अवकाश के चलते होगा।
पुलिस लाइन में चल रही सिपाही भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न जिलों अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी व अमेठी के अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही है। शनिवार को दौड़ के लिए विभिन्न जनपदों से 1200 महिला अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था, हालांकि इनमें से 1020 अभ्यर्थियों ने ही हाजिरी दर्ज कराई।
जिनको कई चरणों में पुलिस लाइन ग्राउंड पर 2.4 किलोमीटर लंबी दौड़ के लिए ट्रैक पर उतारा गया। भीषण गर्मी व तपिश के चलते अभ्यर्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। तीसरे दिन भी गर्मी के चलते अभ्यर्थियों के चकराकर गिरने व बेहोश होने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया में लगाये गये जवानों ने बेहोश हुई अभ्यर्थियों को लाइन में तैनात चिकित्सक के पास पहुंचाया और प्राथमिक उपचार कराया। सोमवार को 1200 महिला अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया है। भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी देहात कुलदीप नारायण ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में 1020 महिला अभ्यर्थियों में से 873 को सफल घोषित किया गया। रविवार को दौड़ प्रक्रिया बंद रहेगी।