{"_id":"6511da63bf6f1c81fd0b0b14","slug":"women-criminal-gang-caught-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-3143-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मंदिरों में छिनैती करने वाले महिला गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मंदिरों में छिनैती करने वाले महिला गैंग का पर्दाफाश
Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मेलों में गैंग बनाकर छिनैती करने वाली पांच महिला आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो सोने की चेन और एक लॉकेट बरामद किए गए हैं। मऊ जनपद की रहने वाली पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
सूर्यकुंड के दूसरे गेट पर पकड़ी गईं पांचों महिलाओं ने पूछताछ के दौरान बताया कि जहां पर मेले लगते हैं हम सभी पांचों लोग वहां पर गैंग बनाकर मंदिर में बाली व चैन छिनैती का काम करते हैं। हम लोग अपने साथ पांच-छह साड़ियां और शृंगार का सामान लाते हैं। जब एक बार मंदिरों में प्रवेश करते हैं तो दोबारा जब हम वहां जाते हैं तो दूसरी साड़ी व शृंगार का सामान पहन कर जाते हैं जिससे हमें कोई पहचान न सके।
महिलाओं ने बताया कि हम यहां नागेश्वरनाथ मन्दिर, हनुमानगढ़ी, बाराबंकी के रामनगर में स्थित लोधेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को निशाना बनाते थे। आरोपियों की पहचान सुनीता देवी निवासी कमालुद्दीनपुर थाना चिरैयाकोट, कुमकुम निवासी हीरापुर थाना चिरैयापुर, रीना निवासी सुल्तानीपुर थाना चिरैयापुर, लक्ष्मी निवासी हीरापुर थाना चिरैयापुर, मनीषा देवी निवासी हीरापुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ के रूप में हुई है।