{"_id":"5d6d4ee18ebc3e013a3e29af","slug":"woman-saved-faizabad-news-lko4794936108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्म हत्या करने जा रही महिला को राहगीरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्म हत्या करने जा रही महिला को राहगीरों ने बचाया
विज्ञापन
पटरंगा में हाईवे पर आत्महत्या करने जा रही महिला को समझाती पुलिस।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। आत्महत्या के इरादे से सोमवार को हाईवे पर दौड़ रही एक महिला को एक स्थानीय व्यक्ति ने बचाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को लिखापढ़ी के बाद परिवारीजनों के हवाले कर दिया।
मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित जरायल कला गांव का है। जहां रविवार को एक महिला हाईवे पर बीचों-बीच सड़क पर गाड़ियों के आगे दौड़ रही थी।
इस दौरान कई बार गाड़ियां महिला को बचाकर निकल गईं और कुछ एक-दूसरे में टकरा र्गइं। लेकिन महिला बीच सड़क पर ही भाग रही थी।
हाईवे पर यह नजारा देख होटल से दूध देकर लौट रहे छेदी का पुरवा गांव निवासी सतीश यादव ने बगल के दीवार पर लिखे पुलिस विभाग के नंबरों पर फोन कर महिला को काबू में कर सड़क के किनारे लाकर बैठाया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे पटरंगा थाने के हाईवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह महिला को चौकी ले गए। चौकी इंचार्ज ने बताया महिला की पहचान बानो पत्नी मो रियाज ग्राम घोसवल थाना पटरंगा के रूप में हुई है।
महिला के घर पर कुछ झगड़े का मामला प्रकाश में आया है जिससे आजिज होकर वह सड़क पर आ गई थी। महिला को रिश्तेदार बसौड़ी निवासी मोईद अहमद को लिखा-पढ़ी के बाद सौंप दिया गया है।