फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   woman

थंडर फिस्ट ग्लब्स से सबक सिखाएंगी महिलाएं

Thu, 22 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
woman
महिलाओं की सुरक्षा के लिए बन ग्लब्स। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अवध विवि के आईईटी छात्र शाद अहमद ने थंडर फिस्ट तकनीक से खास ग्लब्स बनाया है। इसे पहनकर महिलाएं मुसीबत के समय मुकाबला कर सकती हैं। एक पंच मनचलों को पसीना छुड़ा देगा और संकट से सुरक्षित निकालेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के आईईटी के छात्र शाद अहमद बताते हैं कि उन्होंने योगी सरकार की मिशन शक्ति योजना से प्रेरित होकर थंडर फिस्ट तकनीक से खास ग्लब्स बनाया है। यह मुसीबत के समय महिलाओं की मदद करेगा।
विज्ञापन

ग्लब्स में एक आटोमेटिक इलेक्ट्रॉनिक स्विच लगा है। बताया कि जब महिलाएं मुसीबत के समय मनचलों पर वार करेंगी तो ग्लब्स से 220 वोल्ट के करंट का झटका लगेगा। इससे मनचले अचानक कुछ देर के चौंधिया जाएंगे और युवती मनचलों से बचते हुए सुरक्षित निकल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाद अहमद ने आगे बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से करंट का झटका सिर्फ कुछ सेकेंड तक ही लगेगा। ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया है ताकि इसका गलत उपयोग न होने लगे और महिला भी सुरक्षित रह सके। ग्लब्स में छोटी-सी बैटरी लगी है जो मार्केट में 20-25 रुपये में मिलती है। ग्लब्स में विशेष प्रकार के कपड़े व कुछ हिस्से में लेदर लगा है। इसे बनाने में यह भी ध्यान रखा गया है कि करंट बाहरी लोगों पर ही लगे और महिला खुद सुरक्षित रहे। इसका जल्द ही विवि में प्रदर्शन किया जाएगा।
अमेरिका के शॉटगन से लिया गया है फार्मूला
शाद अहमद बताते हैं कि थंडर फिस्ट ग्लब्स की तकनीक अमेरिका के शॉटगन से मिलती-जुलती है। वहां शातिर अपराधियों को पकड़ने के लिए शॉटगन का इस्तेमाल होता है। इस गन से अपराधियों को छूते ही वे बेहोश हो जाते हैं और पुलिस आसानी से उन पर काबू पा लेती है। शॉटगन में 440 वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है, यह तब तक प्रवाहित होता है जब तक पुुुुलिस चाहती है। ग्लब्स का एक बार प्रयोग होने पर कुछ नेनो सेकेंड के बाद करंट आना बंद हो जाता है। ग्लब्स बनाने पर दो सौ रुपये खर्च होंगे।

आईईटी के होनहार छात्र शाद अहमद ने थंडर फिस्ट तकनीक से एक विशेष ग्लब्स बनाने का प्रोजेक्ट बनाया है, इसे पहनकर युवतियां संकटकाल में अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। इसका प्रदर्शन जल्द कराया जाएगा, अगर प्रोजेक्ट सभी को उपयोगी लगा तो उसे आगे बढ़ाया जाएगा।
-प्रवीन कुुमार, एचओडी, आईईटी, अवध विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed