{"_id":"648ca953a5be81b1c40468db","slug":"woman-died-in-road-accident-faizabad-news-c-13-1-292935-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सड़क हादसे में महिला की मौत
Fri, 16 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत
अयोध्या। अयोध्या से फैजाबाद की एक बाइक पर आ रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक और दूसरी महिला घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बूथ नंबर चार के पास शाम पांच बजे यह हादसा हुआ। एक बाइक पर बस्ती जिले के कैंट थाना क्षेत्र निवासी सोनू अपनी मां माधुरी पत्नी रामकिशन और वसीमा पत्नी राम मूर्ति के साथ फैजाबाद की ओर आ रही था। बूथ नंबर चार पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें सोनू की मां माधुरी (40) की मौत हो गई। जबकि सोनू और वसीमा घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतका का पोस्टमार्टम कराने का इंतजाम किया जा रहा था। रानो पाली चौकी इंचार्ज बृज भूषण पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।