फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Within 24 hours, two teenagers drowned in Ram's foot, stirred

24 घंटे के भीतर राम की पैड़ी में दो किशोर डूबे, हड़कंप

Thu, 09 Jun 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Within 24 hours, two teenagers drowned in Ram's foot, stirred
अयोध्या। राम की पैड़ी में 24 घंटे के भीतर दो बच्चों की डूबकर मौत होने से हड़कंप मच गया है। पहली घटना बुधवार की है। बुधवार देर शाम राम की पैड़ी में स्नान के दौरान ही एक मासूम डूब गया। दूसरी घटना गुरुवार देर शाम हुई। जब राम की पैड़ी में स्नान के दौरान किशोर की डूबकर मौत हो गयी।
विज्ञापन

राम की पैड़ी में बुधवार देर शाम स्नान कर रहा जौनपुर निवासी प्रदीप का पांच वर्षीय पुत्र वेद अचानक लापता हो गया। परिजनों ने मासूम की काफी तलाश की जब नहीं मिला तो रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पैड़ी के पंप हाउस की तरफ तलाश शुरू की तो पैड़ी में ही मासूम रात करीब एक बजे मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने उसको श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पूरी घटना में परिजनों की लापरवाही सामने आ रही है। बच्चे को स्नान कराने के दौरान उन्होंने उसका ध्यान नहीं दिया। बच्चा नहाते-नहाते पंप हाउस के ओर चला गया। जहां ज्यादा गहराई है और वह पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि दूसरी घटना गुरुवार देर शाम घटित हुई। बीकापुर निवासी 11 वर्षीय हर्ष जो कि छोटी देवकाली स्थित अपने मामा के घर आया था। गुरुवार के रात करीब आठ बजे पैड़ी के पंप हाउस की तरफ स्नान के दौरान डूब गया। समाजसेवी रितेश ने डूबे किशोर को श्रीराम अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लक्ष्मण घाट प्रभारी अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन उनके पास डूबे किशोर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राम की पैड़ी के पंप हाउस की ओर जिसे स्थानीय लोग छोटी राम पैड़ी भी कहते हैं इस क्षेत्र में स्नान पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है । स्थानीय समाजसेवी रितेश दास, महंत बालयोगी रामदास, शिवम मिश्रा आदि ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि राम की पैड़ी के झरने पर जाली लगवाई जानी चाहिए, जिससे स्नान के दौरान लोग पंप हाउस की तरफ नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed