अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की ओर से रविवार को बाबा करोरे महिला आदर्श महाविद्यालय सरिया में पंचायत चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस दौरान परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पं. कृपानिधान तिवारी ने बाल कल्याण समिति के सदस्य सिद्धार्थ तिवारी एवं उनके भाई सौमित्र तिवारी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
संरक्षक ने कहा कि आज चिंतन की आवश्यकता है कि ब्राह्मण आपस में भाईचारा एवं प्रेम से रहकर एक दूसरे की मदद करें संगठित हो और अपनी संस्कृति व विचारधारा का प्रचार प्रसार करें। संचालन परिषद के युवा अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पांडे एवं अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद तिवारी ने किया। संगठन के राधेशरण मिश्र, बाबूराम पांडे, राकेश तिवारी जिले के सभी विकास खंडों से आए त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों में मसौदा विकासखंड से प्रधान अखिलेश पांडे, पूरा ब्लॉक से राघवेंद्र पांडे, ममता पांडे, दीपेंद्र पांडे, गीता तिवारी, अनिल कुमार तिवारी, ललित कुमार पांडे, विनोद कुमार तिवारी, अशोक तिवारी, लल्लन दुबे, मनीष पांडे, राजेश तिवारी, राजेंद्र तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, बीडीसी मोहित दुबे, संतोषी मिश्रा, शारदा तिवारी, पुनीत शुक्ला, अखिलेश, अनूप दुबे, द्वारकेश पांडे, आशीष पांडे, संतोष पांडे, विवेक मिश्रा, राम प्रसाद तिवारी, आशीष राम भरत पांडे समेत अन्य को सम्मानित किया गया। संवाद