फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Will go to the polls, create the right government ...

मतदान करने जाएंगे, सही सरकार बनाएंगे...

Mon, 29 Apr 2019 11:40 PM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Mon, 29 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Will go to the polls, create the right government ...
अयोध्या में अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मतदाता जागरुकता अभियान में कनौसा इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण करते छात्राएं व शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सोमवार को जिले भर में मतदाता जागरूकता महाभियान चला। इस दौरान 30 हजार से अधिक लोगों ने संकल्पपत्र भरकर मतदान करने की शपथ ली। मतदाता जागरूकता रैली के साथ विभिन्न स्कूलों-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ मतदान के अधिकार को लेकर अलख जगाई। सुबह से दोपहर बाद तक चले इस महाभियान में उच्च अधिकारियों से लेकर परिचारक, शिक्षक, विद्यार्थी, सामाजिक व जन संगठन, डॉक्टर, वकील, प्रोफेसनल्स समेत आम नागरिकों ने मतदान करने जाएंगे, सही सरकार बनाएंगे... का नारा बुलंद किया। सभी ने नारी की गरिमा बनाए रखने की भी शपथ ली।
विज्ञापन


अभियान की शुरूआत भोर में पत्र वितरकों को शपथ दिलाने के साथ हुई। नाका स्थित चिरंजीवी हास्पिटल एंड नर्सिंग टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर के चिकित्सकों व छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं और छात्राओं ने मेरा वोट मेरी ताकत, मतदान करना फर्ज है यह सबका कर्तव्य है, घर-घर साक्षरता ले जाएंगे, मतदाता जागरूक बनाएंगे, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जो बांटे दारु-नोट, उनको कभी न देना वोट, पहले मतदान फिर जलपान...कुछ ऐसे स्लोगनों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। अनिल सरस्वती विद्या मंदिर, लवकुश नगर अयोध्या में खेल टीचर आरपी सिंह ने छात्राओं को मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज कैंट में प्रधानाचार्या समेत शिक्षिकाओं ने मतदाताओं को संकल्प दिलाया कि वो अपने परिवारवालों को मतदान के लिए प्रेरित करें। उदया पब्लिक स्कूल में स्कूल चेयरमैन डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी व प्रधानाचार्य जीवेंद्र सिंह समेत स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मतदान करने की शपथ ली। फाब्र्स इंटर र्कालेज रीडगंज में प्रधानाचार्य रेयाल अहमद, मेथोलिस्ट गर्ल्स इंटर कॉॅलेज में प्रधानाचार्य रूही पॉल, टीटीएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सुमन कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। साकेत पीजी कॉलेज परिसर में अमर उजाला के संकल्प दिवस में जिले भर के अधिकारी व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान प्रशिक्षण के वास्ते जुटे इन अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि सभी को इस लोकतंत्र के महापर्व में शतप्रतिशत मतदान के संकल्प को पूरा करना होगा। मंडलायुक्त अयोध्या मंडल मनोज मिश्र ने कहा कि  मतदाता जागरूकता अभियान में अमर उजाला की भूमिका सबसे अधिक प्रेरणादायक है, इसके लिए अमर उजाला परिवार बधाई का पात्र है। सभी को अपने मत की ताकत समझनी होगी, ज्यादा से ज्यादा से मतदान के जरिए स्वस्थ और जनआकांक्षा वाली सरकार बनाई जा सकती है। डीएम अयोध्या अनुज कुमार झा ने कहा कि बिना किसी लालच, भय, पक्षपात के मतदान कर देश के विकास में भागीदार होने का सभी को संकल्प लेना होगा। नागरिक कर्तव्यों को पूरा करने के लिए अमर उजाला का मतदाता जागरूकता अभियान बहुत सराहनीय कदम है। लोकतंत्र के इस महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन मतदाताओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।


सीडीओ अयोध्या अभिषेक आनंद ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें हम मतदान कर अपनी भागेदारी निभा सकते हैं। अमर उजाला का मतदाता जागरूकता अभियान सराहनीय कदम है। एडीएम सिटी डॉ. वैभव शर्मा बोले कि मतदान करके आप देश के लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं, अपनी इस जिम्मेदारी को निभाए और मतदान के दिन घर से निकलकर केंद्र पहुंचे और मतदान करें। महापौर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मतदान हमारा सबसे बड़ा अधिकार है, इसके जरिए हम देश को सही दिशा में ले जाने वाली और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने वाली सरकार बना सकते हैं। सभी को अधिक से अधिक मतदान कर अमर उजाला के इस अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed