फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Why did Ram Lalla have to live in a tent for so many years: Amit Shah

रामलला को इतने साल टेंट में क्यों रहना पड़ा- अमित शाह

Fri, 31 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Why did Ram Lalla have to live in a tent for so many years: Amit Shah
अयोध्या-जीआईसी में जन विश्वास रैली को संबोधित करते गृह मंत्री अमितशाह व मंचस्थ अन्य - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर पर विरोधियों को घेरते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जीआईसी मैदान में कहा कि इसी सरयू के किनारे जहां प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था, उसी स्थान पर देखते-देखते कुछ ही महीनों में आकाश को छूने वाला राम मंदिर बनने वाला है।
विज्ञापन

हम सबके लिए यह सोचने का सवाल का है, कि इतने साल रामलला को टेंट में क्यों रहना पड़ा। भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस के लोग वोट मांगने आएं तो पूछना कि कारसेवकों पर किसने गोलियां चलवाईं थीं।
विज्ञापन

जय श्रीराम की गूंज के बीच जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस, सपा व बसपा की सरकारों को राममंदिर के बहाने जमकर घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण किसने रोककर रखा, कारसेवकों पर किसने गोलियां चलवाईं, रामनवमी के उत्सव को किसने बंद किया था, राम भक्तों पर डंडा किसने चलाया था, यह सभी हमें याद रखना चाहिए।
कहा कि अयोध्या की भूमि ने श्रीराम के जन्म स्थान को मुक्त कराने के लिए कई शताब्दी संघर्ष किया। लाखों ने बलिदान दिया, कई पीढ़ियों तक लोगों ने पगड़ी व जूूता तक नहीं पहना। हजारों संतों ने देह त्याग दिया लेकिन प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण नहीं हुआ।
आजादी के 75 साल बाद पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर इस स्वप्न को पूरा किया। कुछ ही दिनों में श्रीराम के जन्मभूमि पर गगनचुंबी मंदिर बनकर तैयार होगा।
कहा कि यह यूपी के मतदाताओं की बनाई नरेंद्र मोदी सरकार है। अभी काशी में मोदी ने बाबा विश्वनाथ का भव्य कॉरिडोर का निर्माण करके श्रद्धालुओं को दिया है। मां विंध्यवासिनी का दरबार सजकर तैयार हो रहा है।
कहा कि औरंगजेब के जमाने से जब शिव भक्त काशी विश्वनाथ बाबा का दर्शन करने जाते थे तो निराश होते थे। अब बाबा विश्वनाथ का दर्शन करके आइए, बाबा का भव्य दरबार फिर से सज गया है।
गृहमंत्री ने राम मंदिर मुद्दे पर विरोधियों को फटकारते हुए कहा कि मंदिर निर्माण रोकने के लिए सपा-बसपा-कांग्रेस सरकार ने क्या-क्या प्रयास नहीं किए। कारसेवकों पर गोली चलवाईं, डंडे बरसाए, हजारों कारसेवकों के शव सरयू में बहा दिए, रामनवमी का उत्सव बंद करा दिया।
यह हमें याद रखना चाहिए। बुआ-बबुआ के शासन में हमारे आस्था के प्रतीकों का सम्मान नहीं होता था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर एक आस्था के स्थान को गौरव प्रदान करने का काम कर रहे हैं।
यह हम सबके लिए आनंद का विषय है। विरोधियों को ललकारते हुए कहा कि रोक सको तो रोक लो, किस में कितना दम है। गृहमंत्री ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं के आराध्य व भारतीय संस्कृति के प्रतीक भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गए भूमिपूजन के बाद पहली बार अयोध्या आया हूं।
अयोध्या सप्तपुरियों में पहली पुरी है। यहां इक्ष्वाकु वंश के राजाओं ने सुशासन का मंत्र गढ़ा है। यह श्रीराम की जन्मभूमि है। यहां साक्षात हनुमानजी विराजमान है।
यह आचार्य नरेंद्रदेव, डॉ. राममनोहर लोहिया, बाबा रामचंद दास, काकोरी में अंग्रेजों को परास्त करने वाले शहीद आशफाक उल्ला खां समेत जैन तीर्थकरों की भूमि है। आज यहां आकर मैं अपने आपको सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।
अमित शाह ने कहा कि सपा के शासन में तीन पी चलता था। मतलब परिवारवाद, पलायन व पक्षपात। अब भाजपा सरकार तीन वी चला रही है, विकास, विरासत (सांस्कृतिक) व व्यापार।
कहा कि देश व प्रदेश सरकार आज हमारे प्राचीन गौरव को वापस दिलाने का काम कर रही है। अयोध्या में भव्य मंदिर बनने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालुओं को यहां लाने के लिए यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयर पोर्ट का निर्माण हो रहा है।
साथ अयोध्या ही अयोध्या रेलवे स्टेशन को ऐसा भव्य रूप दिया जा रहा है कि यहां आते ही लोगों को रामनगरी होने का एहसास हो। गृह मंत्री ने कहा कि अयोध्या में जल्द ही श्रीराम के नाम से एक नई यूनीवर्सिटी की स्थापना होने जा रही है।
यहां राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां के युवाओं को डॉक्टर बनने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। 341 किमी. मिनी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनने से विकास की नई कहानी गढ़ी गई है।
राम की पैड़ी का कायाकल्प जारी है। बस अड्डा, पार्किंग स्थल, अंडरग्राउंड बिजली व सीवर लाइन लगभग बन चुकी है। अयोध्या के सभी ऐतिहासिक कुंडों का जीर्णोद्घार कर उसमें सरयू का पवित्र जल भरा जा रहा है।
कहा कि टीवी पर अयोध्या के भव्य दीपोत्सव समारोह को देख आंख में आंसू आ जाते हैं। आज अयोध्या एक बार फिर श्रीराम की जन्मभूमि के रूप में स्थापित हो रही है।
गृहमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से प्रश्न किया कि अनुच्छेद 370, तीन तलाक खत्म होना चाहिए था कि नहीं? अखिलेश जब वोट मांगने आएं तो उनसे यह जरूर पूछना। कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस ने इसका खूब विरोध किया।
कश्मीर भारत का अंग बने यह हमारा स्वप्न था। 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 को उखाड़ फेंका। कहा कि अखिलेश की तीन पीढ़ियां और आ जाएं लेकिन अब यह कानून कभी वापस नहीं होगा।
गृहमंत्री ने कहा कि पहले आए दिन पाकिस्तान के आतंकवादी हमारे देश में घुसकर जवानों का सिर काटते थे। हमारी सरकार में जब उन्होंने पुलवामा में हमला किया तो 10 दिन के अंदर हमने एयर व सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया।
आज राहुल बाबा इसका प्रूफ मांग रहे हैं। कहा कि जब राहुल आएं तो उनसे पूछना कि आपने हमारा देश सुरक्षित क्यों नहीं रखा। आज यूपी में डिफेंस कॉरीडोर का निर्माण हो रहा है, जल्द ही यहां ब्रम्होस मिसाइल बननी शुरू हो जाएगी।
लखनऊ में फोरेंसिक इंस्टीट्यूट का शिलान्यास हो चुका है। पांच एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो चुका है। गृहमंत्री शाह ने अंत में कहा कि कल से 2022 शुरू हो रहा है, पूछा कि भाजपा को जिताओगे की नहीं।

कमल के निशान पर बटन दबाओगे की नहीं, योगी को सीएम बनाओगे की नहीं, मोदी के हाथों को मजबूत करोगे की नहीं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को मुट्ठी बांधकर दोनों हाथ ऊपर करके भाजपा को जिताने व योगी को सीएम बनाने का संकल्प दिलाया।

अयोध्या-जीआईसी में जन विश्वास रैली में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग

अयोध्या-जीआईसी में जन विश्वास रैली में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-जीआईसी में जन विश्वास रैली में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता

अयोध्या-जीआईसी में जन विश्वास रैली में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-जीआईसी में जन विश्वास रैली के बाद लोगो को हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते गृहमंत्री अमि?

अयोध्या-जीआईसी में जन विश्वास रैली के बाद लोगो को हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते गृहमंत्री अमि?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-जीआईसी में जन विश्वास रैली के बाद गृहमंत्री को रामदरबार भेंट करते सांसद लल्लू सिंह,महाप?

अयोध्या-जीआईसी में जन विश्वास रैली के बाद गृहमंत्री को रामदरबार भेंट करते सांसद लल्लू सिंह,महाप?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करते गृहमंत्री अमित शाह

अयोध्या-हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करते गृहमंत्री अमित शाह- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-रामलला की आरती उतारते गृहमंत्री अमित शाह

अयोध्या-रामलला की आरती उतारते गृहमंत्री अमित शाह- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed