फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Who will be the MLA, decided today

कौन बनेगा विधायक, फैसला आज

Mon, 15 Feb 2016 11:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Who will be the MLA, decided today
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मंगलवार को मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन


इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के लिए 14 टेबलें सजाई गई हैं। जीआईसी परिसर में बिना अधिकृत पास के किसी के भी घुसने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन


बीकापुर उपचुनाव के लिए मतदान 13 फरवरी को कराया गया था। प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद है। ईवीएम राजकीय इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। जिला प्रशासन ने मतगणना का तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। मतगणना स्थल पर आने-जाने वालों की जांच व बगैर अधिकृत पास के घुसने की इजाजत नहीं रहेगी।

मतों की गिनती के लिए सहायक अभियंता रैंक के अफसर व बैंक कर्मियों के साथ ही विभिन्न विभागों के अकाउंटेंट को लगाया गया है। दो पार्टियों को रिजर्व रखा गया है।


मतगणना के समय चुनाव प्रेक्षक के साथ ही जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस के अफसर मौजूद रहेंगे। बीकापुर के 350 बूथों की मतगणना लगभग 25 राउंड में पूरी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed