{"_id":"af4c934b0385ddc63405ca1983782649","slug":"when-the-car-came-flying-hundred-notes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब कार से उड़ने लगे सौ-सौ के नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब कार से उड़ने लगे सौ-सौ के नोट
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन चौराहे से बुधवार को शहर की ओर जा रही एक कार से गिर रहे सौ-सौ के नोटों को लेकर हलचल मच गई। कार के पीछे चल रहे दो पहिया व चार पहिया वाहन सवार नोट बीनने लगे और कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ गई। हालांकि इलाकाई पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोज की भांति बुधवार को भी मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवाजाही जारी थी। दोपहर बाद एक सफेद रंग की कार सिविल लाइन की ओर से तेज रफ्तार में रिकाबगंज चौराहे की ओर जा रही थी। कार से सौ-सौ के नोट उड़ रहे थे।
नोटों को देख पीछे चल रहे टैंपो, साइकिल, बाइक व राहगीरों की बाछें खिल गईं और सभी कार से उड़ रहे नोट पकड़ने में जुट गये। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मुकुट कांपलेक्स के सामने उसने लगभग 30-40 नोट कार से उड़ते हुए देखा।
विज्ञापन
जिसको लोगों ने उठा लिया। हालांकि कार के आगे निकलने के बाद हलचल खत्म हो गई। इस बाबत पूछने पर एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।