{"_id":"64d3dd5dbe4442a04908b754","slug":"well-water-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-947-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मॉडल के रूप में विकसित किया गया कुआं बना आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मॉडल के रूप में विकसित किया गया कुआं बना आकर्षण का केंद्र
Thu, 10 Aug 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
रुदौली, अयोध्या। यह जल संरक्षण के देशज कौशल का ही जलवा है कि पुरखों के खुदवाए गए कुओं में आज भी जल मौजूद है। जबकि सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर गांव-गांव खुदवाए गए मनरेगा तालाबों की तलहटी बिन पानी सूखी है। रुदौली ब्लॉक के खुर्दहा गांव के प्रधान ने ग्रामीणों की मांग पर बीडीओ अखिलेश गुप्त से अनुमति लेकर पुरखों द्वारा खुदवाए गए कुएं का सुंदरीकरण कराया जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
खुर्दहा गांव के प्रधान पति अमरेश कुमार ने बताया कि ग्रामवासियों ने कुएं के सुन्दरीकरण कराने की मांग की थी। लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च कर कुएं का सुंदरीकरण कराकर इसे सहेजा जा रहा है। बीडीओ रुदौली अखिलेश गुप्ता ने बताया कि जल संचयन व उसके संरक्षण में कुएं का बड़ा महत्व है। खुर्दहा गांव में स्थित कुएं का सुंदरीकरण कराकर उसे मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। सभी पंचायत सचिवों से सर्वे कराकर गांवों में स्थित कुओं की सूची मांगी गई है। शीघ्र ही प्राथमिकता के तौर पर इन जर्जर कुओं का सुन्दरीकरण कराकर इन्हें संरक्षित किया जाएगा।