फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Weighing stopped at three paddy procurement centers of PCF

Ayodhya News: पीसीएफ के तीन धान क्रय केंद्र पर तौल बंद

Mon, 27 Feb 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Weighing stopped at three paddy procurement centers of PCF
रुदौली(अयोध्या)। तहसील क्षेत्र में पीसीएफ के क्रय केंद्र पर धान की आवक न होने से सभी तीन क्रय केंद्र पर तौल बंद कर दी गई है। तहसील के केवल विपणन शाखा रुदौली पर ही धान की खरीद की जा रही है। जबकि 28 फरवरी तक धान खरीद किए जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर धान की तौल बंद होने से धान बेचने पहुंच रहे किसानों को निराशा हाथ लग रही है। सिर्फ विपणन शाखा रूदौली के क्रय केंद्र पर यदाकदा तौल चल रही है। विपणन विभाग के भी दो क्रय केंद्रों पटरंगा और रुदौली द्वितीय पर भी एक सप्ताह पहले तौल रोक दी गई थी। पीसीएफ का कोई भी क्रय केंद्र धान खरीद का निर्धारित अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति गनेशपुर में 16 हजार क्विंटल में से नौ हजार आठ सौ क्विंटल धान खरीद 10 फरवरी तक की गई। सचिव सीमा पाल ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्रय केंद्र को बंद किया गया है। आने वाले किसान को विपणन के क्रय केंद्रों पर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बरौली का धान क्रय केंद्र 25 जनवरी से ही बंद करा दिया गया। यहां 16 हजार क्विंटल में से 10 हजार क्विंटल खरीद की गई है। धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति ऐहार में भी पांच फरवरी से यह क्रय केंद्र बंद है। यहां 14 हजार क्विंटल के लक्ष्य में से साढ़े नौ हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है।

विपणन अधिकारी रुदौली पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि विपणन शाखा रुदौली आ रहेे पंजीकृत किसानों से धान खरीद की जा रही है। विपणन शाखा के क्रय केंद्र रुदौली शहर और क्रय केंद्र रुदौली पर 46 हजार क्विंटल धान खरीद की जा चुकी है। लक्ष्य पूरा हो चुका है। 28 फरवरी को खरीद बंद होगी। प्रतिदिन 100 से 200 क्विंटल धान खरीद की जा रही है।


क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दीपक तोमर ने बताया कि पीसीएफ के धान क्रय केंद्र बंद किए गए हैं। बंद करने के कारणों की जानकारी उच्चाधिकारी ही दे सकते हैं। विपणन के केंद्रों आ रहे किसानों से धान खरीद की जा रही है। लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed