{"_id":"58dbe9674f1c1b034d63e06f","slug":"wedding-rite","type":"story","status":"publish","title_hn":"हठ के आगे झुके परिवारीजन, रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हठ के आगे झुके परिवारीजन, रचाई शादी
amar ujala
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका से मिलने आए युवक की पहले गांव वालों ने पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद थाने के हवालात में बंद प्रेमी से मिलने के लिए प्रेमिका भी पहुंच गई। वह तब तक हठ पर अड़ी रही, जब तक दोनों परिवार के लोग उनकी शादी के लिए राजी नहीं हो गए। अंतत: मंगलवार देर शाम दोनों का विवाह कर दिया गया। समस्त वैवाहिक कार्यक्रम स्थानीय शिवमंदिर में संपन्न कराए गए। इस मौके पर दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे।
मामला तारुन थाना क्षेत्र के पाली अचलपुर गांव का है। गोविंद निषाद की बेटी सीमा (22) और हैदरगंज थाना क्षेत्र के बरौली बैतीकला निवासी परशुराम निषाद के पुत्र पप्पू निषाद का अरसे से प्रेम संबंध चल रहा था। रविवार रात पप्पू सीमा से मिलने उसके घर आ गया। यहां गांव वालों ने उसे पकड़कर पीट दिया और डायल-100 टीम के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया।
जानकारी मिलने पर उससे मिलने के लिए प्रेमिका भी थाने पहुंच गई। वह उसके बिना वहां से जाने को राजी नहीं थी। उसके हठ देखते हुए पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को बुलाया। दोनों के परिवारी जन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक बातचीत हुई। अंतत: दोनों के परिवार उन दोनों की शादी के लिए राजी हो गए। मिश्राने गांव निवासी पुरोहित सुभाष मिश्रा ने बताया कि पप्पू व सीमा का विवाह शिव मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से दोनों पक्षों के मौजूदगी में कराया गया। मंदिर से ही पत्नी की विदाई की रस्म पूर्ण की गई।