फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Webcasting stopped several times during the examination, the center will be debarred

Ayodhya News: परीक्षा के दौरान कई बार बंद हुई वेबकास्टिंग, डिबार होगा केंद्र

Sun, 26 Feb 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 26 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Webcasting stopped several times during the examination, the center will be debarred
सेनानी जगमोहन स्वर्ण जयंती कॉलेज मेंे परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।  -संवाद
अयोध्या। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान सीसीटीवी की वेबकाॅस्टिंग बार-बार बंद हो जाने के मामले में डीआईओएस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने परीक्षा केंद्र को भविष्य में केंद्र न बनाने के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखा है। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को भी हटाकर नए व्यक्ति को नियुक्त किया है। वहीं, एक अन्य केंद्र पर सीटिंग प्लान में गड़बड़ी मिलने के कारण वहां भी केंद्र व्यवस्थापक को हटाया गया।जिले के 133 परीक्षा केंद्रों पर बीते 16 फरवरी से हाईस्कूल के इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। सभी पेपर सीसीटीवी की निगरानी में कराए जा रहे हैं। सभी केंद्रों को जीआईसी में बने मॉनीटरिंग/वेबकाॅस्टिंग सेल से ऑनलाइन जोड़ा गया है। यहां से केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

इस बीच जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम ने ज्ञानदीप इंटर कॉलेज कृष्णानगर, अछोरा मिल्कीपुर केंद्र पर सीसीटीवी की वेबकाॅस्टिंग बंद होने के मामले का संज्ञान लिया और व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार निर्देशित किया गया। विद्यालय द्वारा बताया गया कि उनके मोबाइल पर सीसीटीवी दिख रहा है। जबकि, राज्य/जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के लिए ऑनलाइन वेबकाॅस्टिंग की समस्या बरकरार रही। मामले में धांधली की आशंका में डीआईओएस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बार-बार निर्देश के बावजूद विद्यालय द्वारा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा रही है। इससे प्रतीत होता है कि परीक्षा केंद्र वेबकाॅस्टिंग की निरंतरता बनाए रखने में पूर्णतया अक्षम है, जो कि परिषदीय परीक्षा के नियमों के अनुकूल नहीं है। इसलिए उक्त केंद्र को भविष्य में परीक्षा केंद्र न बनाए जाने के लिए डिबार करने की संस्तुति की गई है। साथ ही यहां पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक सुरेंद्र कुमार को हटाकर सह केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। उनके स्थान पर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राममिलन यादव को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया था फर्जी अभ्यर्थी, दर्ज हुआ था केस
ज्ञानदीप इंटर कॉलेज कृष्णानगर अछोरा मिल्कीपुर में बीते 21 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गणित के पेपर में दूसरे के स्थान पर पेपर देने आए रामशंकर यादव नामक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इनायतनगर थाने में संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।



सिटिंग प्लान गड़बड़ मिलने पर हटे केंद्र व्यवस्थापक
शुक्रवार को इंटर के अंग्रेजी के पेपर के दौरान डीआईओएस द्वारा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदासपुर मझौली में किए गए निरीक्षण के दौरान सिटिंग प्लान में गड़बड़ी मिली थी। मामले में शनिवार को उन्होंने यहां पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक ओमप्रकाश पांडेय को हटाकर उन्हें वहीं पर सह केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। उनके स्थान पर भारती इंटर कॉलेज बीकापुर के प्रवक्ता अमृतलाल सरोज को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed