{"_id":"5d94dbd98ebc3e0164407ebf","slug":"weather-took-a-turn-faizabad-news-lko4848156115","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मौसम ने ली करवट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मौसम ने ली करवट
विज्ञापन
रिमझिम बारिश के दौरान छाता लगाकर जाती महिलाएं।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। एक दिन बारिश थमने के बाद बुधवार को बारिश फिर से शुरू हो गई है। इससे किसानों को अपनी फसलों व कच्चे मकानों को गिरने का डर सताने लगा है। हालांकि, इससे मौसम सुहावना हो गया। अभी मौसम विभाग ने किसी खास परिवर्तन के संकेत नहीं दिए हैं।
पिछले पांच दिनों तक रिमझिम बरसात से ऊब चुके लोगों ने मंगलवार को राहत महसूस की थी। दिन भर आसमान साफ रहा, धूप निकली। लेकिन बुधवार सुबह लोग उठे तो मौसम का मिजाज फिर बदला सा नजर आया। काले बादलों का डेरा रहा और जिले भर में बूंदाबांदी के साथ रिमझिम बरसात हुई।
इससे लोग काफी देर तक घरों में कैद रहे। दस बजे के बाद बूंदाबांदी थमी तो लोग घरों से निकले। वहीं, गांधी जयंती का अवकाश होने के कारण नौकरीपेशा लोगों को सहूलियत मिली और लोगों ने घर पर ही मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
वहीं, पिछले पांच दिनों से बारिश का कहर झेल चुके लोगों व किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आई। तेज हवा व बारिश से फसलें भी खेतों में गिरने के कगार पर हैं, वहीं जिले भर में कई लोगों के कच्चे मकान भी ढह गए हैं और लोग खुले आसमान के नीचे जीवनयापन को मजबूर हैं।
बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने पर लोग फिर भयभीत हो गए। दिन भर आसमान साफ नहीं हो सका और बादलों का जमावड़ा रहा। रुक-रुक कर दिन भर हल्की बरसात का सिलसिला जारी रहा। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी आसमान में बादल छाए रहने व हल्की वर्षा का अनुमान है।