फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   weather

बारिश से बढ़ी कंपकंपी, पारा लुढका

Fri, 13 Dec 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
weather
सिविल लाइंस में ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अब तक पड़ रही गुलाबी ठंड के बीच गुरुवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी शुक्रवार दिन भर रुक-रुककर होती रही।
विज्ञापन

बारिश के बाद चली हवा से लोगों की कंपकंपी छूट गई। दिन भर बदली छाई रही और धूप न निकलने से ठिठुरन भी बढ़ गई। एक दिन में पारे में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 24 घंटों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप खिलने से गुलाबी ठंड पड़ रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार को दिनभर काले बादलों का जमावड़ा रहा। देर रात तक मौसम का मिजाज और बदला और हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। सुबह लोग जब जागे तो बारिश की फुहारों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बारिश के कारण बढ़ी ठंड से लोग कंपकंपा उठे। करीब 9.1 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही दक्षिणी-पूर्वी हवा ने मुसीबत और बढ़ा दिया। छोटे-छोटे बच्चे तमाम जुगत करके कड़ाके की ठंड में स्कूल पहुंचने को विवश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मौसम की खराबी की वजह से स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति ज्यादा नहीं थी। बीच-बीच में आसमान साफ नजर आया, लेकिन बारिश की बूंदे टूटने का नाम नहीं ले रही थीं। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते रहे।
फिलहाल अचानक मौसम में हुए इस बदलाव से दिन का तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 18 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहेंगे एवं हल्की से मध्यम वर्षा की आशंका है।

बदहाली का शिकार रैन बसेरे
मौसम का मिजाज बदलने पर ठंड ने तेजी से दस्तक दी है, लेकिन गरीबों व जरूरतमंदों को इससे बचाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां अभी शून्य हैं। जिले के रैन बसेरों की हालत पूर्ववत बद्तर ही है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शुक्रवार को प्रशासन कुछ हरकत में आया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने रैन बसेरों पर समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने रैन बसेरों में संबंधित थानाध्यक्षों के माध्यम से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed