फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   weather

छाए बादल, बारिश की संभावना

Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
weather
अयोध्या। जिले में ठंड का कहर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को काले बादलों की दस्तक से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पछुआ हवा ने गलन बढ़ाई तो लोग दिन में कांप उठे। इससे तापमान लुढ़क गया। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। इससे गलन और ठंड में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन

दिसंबर से बदले मौसम के बीच खिल रही धूप के चलते इन दिनों लगातार गुलाबी ठंड पड़ रही थी। इसी बीच बृहस्पतिवार को लोग सोकर उठे तो काले बादल उमड़ते-घुमड़ते नजर आए। इससे ठंड में एकाएक इजाफा हुआ। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग ठिठुरते रहे। पारा गिरने से गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

लोग ऊनी कपड़ों से लादकर ठंड का मुकाबला करते दिखे। स्कूली बच्चे भी ठंड में कांपते हुए स्कूल को रवाना हुए। एकाएक मौसम में हुए इस बदलाव का असर रहा कि दिन के तापमान में दो डिग्री कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री कमी के साथ 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 88 प्रतिशत एवं न्यूनतम 59 प्रतिशत रही।
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही पछुआ हवा भी सामान्य से तेज गति में चलेंगी, जिससे ठंड और गलन में इजाफा हो सकता है। इस मौसम में लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed