{"_id":"5d83bb1f8ebc3e93c95f16c4","slug":"water-label-down-faizabad-news-lko4824316146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से कटान का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से कटान का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सरयू के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव से कटान का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश व नेपाल से छोड़े गए पानी के चलते सरयू नदी उफान पर है।
पिछले तीन दिनों से सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार शाम सरयू का जलस्तर 92.90 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि लाल निशान से 17 सेमी. ऊपर है। उधर, कटान के खतरे को लेकर तटीय इलाकों में हलचल है।
सोमवार व मंगलवार को जहां सरयू लाल निशान से करीब 26 सेमी. ऊपर पहुंच गई थी। वहीं बुधवार को सरयू के जलस्तर में गिरावट होने लगी। बुधवार की शाम सरयू का जलस्तर 92.85 मीटर पर स्थिर हो गया था।
विज्ञापन
देर रात से सरयू के जलस्तर में फिर वृद्धि शुरू हुई। गुरुवार शाम 6 बजे सरयू का जलस्तर बढ़कर 92.90 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गया। केंद्रीय जल आयोेग के सहायक अभियंता संजय कुशवाहा ने बताया कि सरयू के जलस्तर में अभी उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। वहीं कटान का भी खतरा मंडराने लगा है।
तटीय इलाकों में बाढ़ की दहशत से लोग परेशान हैं। प्रशासनिक अमला पूरी सतर्कता बरत रहा है बाढ़ चैकियों को अलर्ट पर रखा गया है। रुदौली, सोहावल के कुछ इलाकों में जहां पानी पहुंच गया है। वहां आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था कराई गई है।