फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   water atm

पानी देने के साथ ही नगर निगम से जुड़ी योजनाएं भी बताएगा वाटर एटीएम

Sat, 07 Nov 2020 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
water atm
अयोध्या। रामनगरी में पर्यटकों को शुद्ध पानी मुहैया कराने को नगर निगम प्रशासन, अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर वाटर एटीएम लगवाएगा। इसके लिए नगर निगम की टीम ने यहां के 16 प्रमुख तीर्थ स्थल चिह्नित किए हैं। वाटर एटीएम लगाने को नगर निगम ने पी-लो संस्था से करार किया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने अयोध्या में पर्यटकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की ठानी है। नगर निगम ने शुद्ध पानी के लिए पी-लो संस्था से करार किया है। साथ ही नगर निगम ने एक सर्वे करने के लिए टीम भी नियुक्त की है।
विज्ञापन

नगर निगम की मंशा है कि अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिरों के साथ पांच कोसी, 14 कोसी व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर पर्यटकों व श्रद्धालुओं के रुकने वाले स्थान पर मशीन लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नगर निगम की टीम ने प्रथम चरण में अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिरों, पांच कोसी व 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के 16 स्थानों को चिह्नित किया है। इन स्थानों पर प्रथम चरण में वाटर एटीएम लगेंगे। दूसरे चरण में नगर निगम योजना को विस्तार करेगा। इसमें प्रमुख स्थलों के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाके सहित 84 कोसी परिक्रमा मार्ग तक इसका विस्तार होगा।
सिर्फ बिजली व इंस्टोलेशन का खर्चा देगा नगर निगम
पूरी योजना को अमली जामा पहनाने में सर्वे के अलावा सिर्फ बिजली व मशीन के इंस्टोलेेशन का खर्चा नगर निगम को देना होगा। पूरा खर्चा निजी कंपनी उठाएगी। सबसे खास बात यह है कि कंपनी की ओर से लगाए गए वाटर एटीएम में एक बड़ी विज्ञापन की स्क्रीन लगी होगी। इसमें नगर निगम अपने सफाई संबंधी व अन्य कार्यों की जानकारी नगरवासियों को दिया करेगा। मशीन 24 घंटे ऑन रहेगी। मशीन में एक रुपये का सिक्का डालने पर एक गिलास पानी निकलेगा।
अयोध्या को पर्यटक फलक पर स्थापित करने के लिए नगर निगम वाटर एटीएम लगाने जा रहा है। इससे पर्यटकों व श्रद्धालुओं को गुणवत्तायुक्त पानी तो मिलेगा ही साथ ही लोग मशीन पर लगी स्क्रीन के जरिए नगर निगम के कार्यों से अपडेट होते रहेंगे। फिलहाल यह मशीन 16 स्थानों पर लगाई जा रही है। जल्द की इसका विस्तार भी किया जाएगा।

विशाल सिंह, नगर आयुक्त, अयोध्या
पांच पार्कों के फौव्वारे बढ़ाएंगे शहर की शोभा
नगर निगम प्रशासन ने 20 लाख की लागत से शहर के पांच पार्कों का सौंदर्यीकरण किया है। ये पार्क उदया चौराहे, चौक , पुष्पराज, रेलवे स्टेशन तिराहा व नगर निगम के कैंपस में मौजूद हैं। इन पार्कों में बंद पड़े फौव्वारों को चालू कराया है। मोटर पानी की गंदगी को साफ कराने की मशीन स्थापित कराई है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार सिंह बताते हैं कि पार्क बन गए, लेकिन नगर निगम प्रशासन मौजूदा समय में कुछ ऐसी संस्थाओं व नगर वासियों की खोज कर रहा है जो पार्कों को गोद ले लें, जिससे पार्क सही समय से पूरी जिम्मेदारी से संचालित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed