फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VHP angry protesting Gyadas fasting

विहिप की नारेबाजी से नाराज गयादास अनशन पर बैठे

Wed, 27 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
VHP angry protesting Gyadas fasting
अनशन पर बैठे गयादास। - फोटो : अमर उजाला
84 कोसी परिक्रमा के दौरान मंगलवार सुबह अयोध्या धाम समिति और विहिप के हनुमान मंडल में टकराव की नौबत आ गई। विहिप की नारेबाजी से नाराज अयोध्या धाम समिति के प्रमुख बाबा गयादास महादेवा घाट पर अनशन पर बैठ गए। अधिकारियों ने ढाई घंटे में बाबा को मनाकर अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 84 कोसी परिक्रमार्थियों का जत्था शृंगी ऋषि आश्रम से तमसा तट स्थित महादेवा घाट के लिए रवाना हुआ। महादेवा घाट में प्रवेश करते ही विहिप कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से बाबा गयादास का जत्था नाराज हो गया। विरोध में गयादास ने अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तहसीलदार विनीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें मनाने में जुट गए। अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा की अगुवाई कर रहे गयादास ने आरोप लगाया कि विहिप व संघ के कार्यकर्ता संगठनात्मक नारेबाजी कर व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं उनके साथ शामिल साधु-संतों को जलपान नहीं दिया गया। बाबा ने कहा कि हमारे साथ चल रहे साधु-संतों को लालच देकर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर तहसीलदार ने विहिप हनुमान मंडल की यात्रा के अगुवाकार सुरेंद्र सिंह से बातचीत की।


काफी मनाने के बाद गयादास ने मीठा खाकर अनशन तोड़ा। इसके पहले यात्रा का स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल के हेमंत गुप्ता, कन्हैयालाल त्रिपाठी, पवन गुप्ता, महेश गुप्ता, बजरंग चौरसिया, जयप्रकाश, रामविलास सोनी, हनुमान प्रसाद, भोला यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed