{"_id":"228e7e9d68f8fd18f1004c4face552c0","slug":"valentine-s-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहरे के बीच होता रहा इजहार-ए-मोहब्बत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहरे के बीच होता रहा इजहार-ए-मोहब्बत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा-जमुनी तहजीब के शहर में रविवार को प्रेम के पर्व वेलेंटाइन-डे का असर युवाओं पर दिखा, मगर सामाजिक मर्यादाओं व पुलिस की बंदिशों के बीच ही इजहार-ए-मोहब्बत हुआ। हालांकि पुलिस के सख्त पहरे के बीच जोड़ों ने इजहार के मोहब्बत में कोताही नहीं बरती। स्कूल-कॉलेजों में भी रोज के मुकाबले कुछ ज्यादा ही रौनक रही। मोहब्बते-इजहार का मंसूबा पाले युवक-युवती मायूस नहीं हुए लेकिन बड़ी सतर्कता और मर्यादा के साथ पर्व को मनाया।
पुलिस महकमे के अधिकारी भी पल-पल की सूचना लेते रहे। पार्कों, सार्वजनिक स्थलों ही नहीं बल्कि चौक-चौराहों पर भी पुलिस की मुस्तैदी रोज के दिनों के मुकाबले कुछ ज्यादा ही दिख रही थी। पुलिस के पहरे को ध्यान में रखते हुए युवाओं ने पर्व को मनाया। अपने-अपने घरों से निकले प्रेमी युगलों ने पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर वेलेंटाइन डे को गर्मजोशी से मनाया। कुछ ने राह चलते तो कुछ ने होटल व रेस्टोरेंट में अपने प्रेम का इजहार किया। संचार के आधुनिक माध्यमों फेसबुक, ह्वाट्सएप, ट्विटर आदि सोशल मीडिया से संदेशों के जरिए दो दिलों की दूरिया सिमट गई हों।
वेलेंटाइन डे पर इजहारे मोहब्बत के लिए सप्ताह भर से ही युवाओं ने तैयारी शुरू कर दी थी। इस अवसर को भुनाने के लिए बाजार ने भी व्यापक तैयारी की थी। चौक-चौराहों पर फूलों के गुलदस्ते व प्रेम के इजहार के लिए गुलाब बिक रहे थे। पुलिस गश्त कर पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर निगाह रखे हुए थी। सड़कों पर युवाओं की चहल-पहल रही और पुलिस की निगरानी भी। कंपनी गार्डेन, गुलाबबाड़ी पार्क, कचहरी के पीछे स्थित सरकारी उद्यान और अयोध्या के राजघाट पार्क में चहल-पहल सर्वाधिक रही।