{"_id":"608850c48ebc3ebd045cafef","slug":"vaccination-in-district-hospital-stalled-commotion-faizabad-news-lko575982310","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में टीकाकरण ठप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में टीकाकरण ठप, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिला चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हो रहा टीकाकरण ठप हो गया तो लाभार्थियों ने जमकर हंगामा काटा। दूरदराज से आए लाभार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान अस्पताल परिसर में घंटों अराजकता का माहौल रहा। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
जिले में टीकाकरण के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने के चलते काफी संख्या में लाभार्थियों की भीड़ टीकाकरण केंद्रों पर प्रतिदिन उमड़ रही है। जिसका नतीजा है कि तेजी से टीके की खपत हो रही है। जिला चिकित्सालय में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसके लिए मंगलवार को भी लोगों की काफी भीड़ जिला अस्पताल में पहुंची। यहां तैनात कर्मियों ने बताया कि वैक्सीन खत्म हो गई है।
इस दौरान दूसरी खुराक की डेट लिए पहुंचे तमाम लोग भड़क गए। साथ ही लंबी यात्रा तय करके पहली खुराक लेने के लिए भी पहुंचे लोगों ने भी आक्रोश जताया। लोगों का कहना था कि टीकाकरण को लेकर कहीं भी कोई नोटिस चस्पा नहीं की गई है। जानकारी के अभाव में लोग घंटों इधर-उधर टहलते रहे, सही जानकारी देने वाला भी कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
लोगों ने टीकाकरण केंद्र के बाहर ही प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन को हुई तो सुरक्षा कर्मियों को भेजकर लोगों को समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि जिले में करीब एक हजार डोज वैक्सीन ही बची है। जिला चिकित्सालय की वैक्सीन खत्म हो गई थी। जबकि, कुछ केंद्रों पर जितना स्टॉक बचा था, टीकाकरण किया गया। शीघ्र ही अगली खेप पहुंचने वाली है, लोगों को तब लाभ मिल पाएगा।