फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uttar pradesh election 2022 Paramhans Acharya announced to contest the assembly elections from Ayodhya

UP election 2022: परमहंस आचार्य ने अयोध्या से चुनाव लड़ने का किया एलान, सीएम योगी को लेकर कही ये बड़ी बात

Wed, 26 Jan 2022 12:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Jan 2022 12:33 AM IST
सार

परमहंस आचार्य ने कहा कि योगी के बारे में जब हम साधु-संतों को पता चला कि वह अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे तो संतों में हर्ष व्याप्त हो गया था। जब पता चला कि वो अयोध्या से नहीं गोरखपुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो निराशा हुई। कहा कि अयोध्या से उचित जनप्रतिनिधि नहीं दिख रहा है इसलिए हमने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Uttar pradesh election 2022 Paramhans Acharya announced to contest the assembly elections from Ayodhya
महंत परमहंस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन करने वाले तपस्वी छावनी पीठाधीश्ववर परमहंस आचार्य ने मंगलवार को अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे भाजपा के सिंबल पर अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं, यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो ठीक है नहीं देती है तो वह निर्दल नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


परमहंस आचार्य ने कहा कि योगी के बारे में जब हम साधु-संतों को पता चला कि वह अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे तो संतों में हर्ष व्याप्त हो गया था। जब पता चला कि वो अयोध्या से नहीं गोरखपुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो निराशा हुई। कहा कि अयोध्या से उचित जनप्रतिनिधि नहीं दिख रहा है इसलिए हमने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि चुनाव में मेरा मुद्दा होगा कि मठों का बिजली-पानी फ्री होना चाहिए। संतों को उचित सम्मान मिले। मौलवियों को अगर वेतन मिल सकता है तो हमारे संतों को वेतन क्यों नहीं मिलता है। संतों ने देश के आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। यह तभी संभव है जब इनकी विचारधारा का एक जनप्रतिनिधि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed