{"_id":"621865f675b0cf2fce751b30","slug":"uttar-pradesh-chief-minister-yogi-adityanath-offers-prayers-to-ram-lalla-at-ram-janmabhoomi-site-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: अयोध्या में योगी आदित्यनाथ ने किए रामलला के दर्शन, हनुमान गढ़ी में भी की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: अयोध्या में योगी आदित्यनाथ ने किए रामलला के दर्शन, हनुमान गढ़ी में भी की पूजा अर्चना
Fri, 25 Feb 2022 12:06 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:06 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और साधु-संतों से मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। शुक्रवार की सुबह सीएम योगी ने अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर राम लला की पूजा की। उन्होंने हनुमान गढ़ी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों से भी मुलाकात की।
गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी ने गोसाईगंज व रुदौली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि सपा सरकार में राशन का पैसा माफिया तो बसपा सरकार में हाथी खा जाता था। सपा की सरकार में 700 तो बसपा की सरकार में 300 दंगों का जिक्र किया। कहा कि आज गुंडे, माफिया और उनके चमचे जेल में हैं।
गोसाईगंज से भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पक्ष में मया बाजार में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि गोसाईगंज अयोध्या की महत्वपूर्ण सीट है। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मया बाजार में आपसे समर्थन मांगा था। आप सभी के समर्थन से भाजपा ने जो कहा करके दिखाया। आपकी भावना के अनुरूप भयमुक्त, दंगा मुक्त, अपराध मुक्त परिवेश के साथ विकास की योजना लाए।
विज्ञापन
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए रामभक्त 500 वर्षों से संघर्षरत थे। जब भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सभी बाधाओं को दूर कर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। सवाल किया क्या राम मंदिर का निर्माण सपा, बसपा या कांग्रेस करा पाते। ये कौन कर रहा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस कारण यह सब हो रहा है।