फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP champion

गर्ल्स में यूपी और बालक में छत्तीसगढ़ चैंपियन

Sun, 22 Jan 2017 10:59 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
UP champion
62वीं राष्ट्रीय टेनिस बॉल प्रतियोगिता में जीत के बाद ट्राॅफी के साथ विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
62वीं राष्ट्रीय विद्यालयी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने महाराष्ट्र को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ ने उत्तर प्रदेश को पराजित कर खिताब जीता। बालिका वर्ग छत्तीसगढ़ बालक वर्ग में मध्य प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 वर्ग के खिताबी मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने हरिवंश के 37 रन के सहारे 61 रन बनाए जीत के लिए 62 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम 58 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 3 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में मध्य प्रदेश ने गुजरात को पाजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में  महाराष्ट्र की टीम ने  पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में प्रांची के 20 रन के बदौलत 46 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


47 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रीति के 12 शिप्रा के 9 रन के 5.2 ओवर में 47 रन बना छ विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ ने दमनदीव को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिता का समापन एसजीएफआई के आबर्जबर सोमदत्त दिक्षित, उत्तर प्रदेश टेनिस बाल क्रिकेट संघ के महासचिव तौसीफ अहमद लारी, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह,सुप्रीत कपूर जिला टेनिस बाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed