फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Unlock

खुद रहें सावधान, आज से खुले कोरोना में बंद ताले

Sun, 07 Jun 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Unlock
अयोध्या में मॉल खोलने से पूर्व तैयारी करते कर्मी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जिला प्रशासन ने सोमवार से धार्मिक स्थलों, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कांप्लेक्स को खोले जाने की अनुमति दे दी है। रविवार को डीएम ने जिले के आला अफसरों के संग बैठक कर कोरोना संक्रमण को रोकने के साथ व्यवस्थाओं को बहाल करने के निर्देश जारी किए। इसको लेकर धार्मिक स्थलों, होटल व रेस्टोरेंट में तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

महानगर के सार्वजनिक स्थानों की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की है तो, अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापारी खुद ही संक्रमण से बचाव के उपाय करेंगे। दुकानें, होटल व रेस्टोरेंट खुलने के बाद अब लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी होगी और खुद से जागरूक रहते हुए कोरोना को मात देनी होगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार सोमवार से शहर के सभी धार्मिक स्थल मठ-मंदिर, मस्जिद-दरगाह, गुरुद्वारे आदि खुल जाएंगे। इन सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था, मास्क व थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही इंट्री मिलेगी। कुछ प्रमुख धार्मिक स्थलों को छोड़ कर सभी को अपने स्तर पर कोरोना से रोकथाम की व्यवस्था करनी होगी। यही नियम होटल, रेस्टोरेंट व शॉपिंग कांप्लेक्स पर लागू होगा। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को नगर निगम प्रशासन सैनिटाइज्ड करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में आज से शुरू होगी बुकिंग
शहर में जिला प्रशासन की अनुमति के बाद सोमवार से होटल खुल जाएंगे। होटल मालिकों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। होटल व्यवसायियों का मानना है कि पहले दिन सिर्फ बुकिंग का काम होगा। रेस्टोरेंट चालू होने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। शहर के एक होटल व्यवसायी आलोक सोनी बताते हैं कि क्योंकि कारीगर बाहर हैं, इस कारणवश दो चार दिन का समय लगेगा। हालांकि शहर के छोटे रेस्टोरेंट सोमवार से खुलेंगे। शहर में छोटे रेस्टोरेंट में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कुर्सियां व सावधानी वाले पंफलेट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ई-पैमेंट पर होगा पूरा फोकस
-शहर में खुल रहे शॉपिंग कांप्लेक्स में ई-पेमेंट पर खासा फोकस होगा। शहर के एक प्रतिष्ठित शॉपिंग कांप्लेक्स के मैनेजर अविनाश त्यागी बताते हैं कि तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। सोशल डिस्टेसिंग को मेंटेन करने के लिए पूरा स्ट्रक्चर बदला जाएगा। सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया के लिए कर्मचारियों की अलग टीम बना दी गई है, जो हर दो घंटे पर शॉपिंग कांप्लेक्स को सैनिटाइज करेगी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को इंट्री मिलेगी।

नगर निगम उठाएगा 10 प्रमुख मंदिरों को सैनिटाइज करने का बीड़ा
नगर निगम प्रशासन ने सोमवार से खुल रहे धार्मिक स्थलों में से 10 मंदिरों को सैनिटाइज करने का बीड़ा उठाया है। इन सभी मंदिरों पर रविवार को सोशल डिस्टेसिंग मेंटेन करने के लिए मॉर्किंग कर गोला बनाया गया है। इसके साथ ही 10 मंदिरों को दिन में दो बार सैनिटाइज करने के लिए टीम लगा दी गई है। सभी मंदिरों पर हैंड सैनिटाइजर लगा दिए गए हैं। इसके अलावा शू सैनिटाइजर व हाथ से छुए जाने वाले स्थानों को लगातार सैनिटाइजड करने की व्यवस्था की गई है। प्रमुख मंदिरों में रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, छोटी छावनी, बड़ी छावनी, नागेश्वरनाथ, छिरेश्वरनाथ, नाका हनुमानगढ़ी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed